• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2022 हुंडई ट्यूसॉन भारत में लॉन्च, कीमत 27.7 लाख रुपये से शुरू

    हुंडई ने चौथी जनरेशन ट्यूसॉन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी प्राइस 27.7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसे दो वेरिएंट्सः प्लेटिनम और सिग्नेचर में पेश किया गया है। ट्यूसॉन एसयूवी को हुंडई के सिग्नेचर आउटलेट के जरिये बेचा जाएगा। इसी डीलरशिप पर अल्कजार का टॉप मॉडल और आई20 एन लाइन भी बिक्री के लिए उपलब्ध है।

    सोनू
    सोनू
    published on अगस्त 10, 2022 13:37 ist
    info icon
    published onAug 10, 2022 13:37 IST
    last updated onAug 10, 2022 13:37 IST
    3.1K Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Tucson 2022

    हुंडई ने चौथी जनरेशन ट्यूसॉन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी प्राइस 27.7 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसे दो वेरिएंट्सः प्लेटिनम और सिग्नेचर में पेश किया गया है। ट्यूसॉन एसयूवी को हुंडई के सिग्नेचर आउटलेट के जरिये बेचा जाएगा। इसी डीलरशिप पर अल्कजार का टॉप मॉडल और आई20 एन लाइन भी बिक्री के लिए उपलब्ध है।

    2022 हुंडई ट्यूसॉन डिजाइन

    नई ट्यूसॉन के डिजाइन को पूरी तरह से अपडेट किया गया है जिससे यह पहले से ज्यादा प्रीमियम और शार्प नजर आ रही है। इसे हुंडई की सेंसुयस स्पोर्टीनेस डिजाइन थीम पर तैयार किया गया है। इसमें पेरामेट्रिक जेवल ग्रिल के साथ इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल और वर्टिकल स्टेक्ड एलईडी हेडलाइटें दी गई हैं। 

    केबिन में वाटरफॉल लेआउट वाला सेंटर कंसोल, पोर्टरेट स्टाइल 10.25 इंच टचस्क्रीन सिस्टम और टच-इनेबल क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं।

    2022 हुंडई ट्यूसॉन फीचर्स

    देश में यह हुंडई की फ्लैगशिप कार है। इसमें कई महंगे और प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जिनकी लिस्ट कुछ इस प्रकार हैः

    • पैनोरमिक सनरूफ
    • मल्टी एयर मोड के साथ ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल
    • पावर्ड (ड्राइवर सीट के लिए मेमोरी फंक्शन के साथ), हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट
    • अमेजन एलेक्सा और गूगल वॉइस असिटेंस के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
    • 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम
    • 10.5 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.25 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले
    • 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग
    • हाइट एडजस्टमेंट के साथ पावर्ड टेलगेट
    • कोनक्लेड रियर वाइपर और वाशर

    new tucson sunroof

    2022 हुंडई ट्यूसॉन सेफ्टी फीचर्स

    पैसेंजर सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इसमें एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया गया है। नई ट्यूसॉन हुंडई की पहली कार है जिसमें रडार बेस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी दी गई है। एडीएएस के तहत इसमें ये फीचर्स मिलेंगेः

    • फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग
    • अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल
    • ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग
    • ब्लाइंड स्पॉट कोलिशन अवॉइडेंस असिस्ट
    • रियर क्रॉस ट्रैफिक कोलिशन असिस्ट
    • लैन-कीप असिस्ट
    • लैन डिपार्चर वार्निंग
    • ड्राइवर अटेंशन वार्निंग
    • हाई बीम असिस्ट

    new hyundai tucson

    इसके अलावा न्यू ट्यूसॉन कार में छह एयरबैग, ईएससी, हिल होल्ड/डिसेंट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर जैसे फीचर भी स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

    2022 हुंडई ट्यूसॉन इंजन

    इंजन

    2-लीटर पेट्रोल

    2-लीटर डीजल

    पावर

    156 पीएस

    186 पीएस

    टॉर्क

    192 एनएम

    416 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर एटी

    8-स्पीड टॉर्क कनवर्टर एटी

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव / ऑल-व्हील-ड्राइव

    2022 tucson rear

    ट्यूसॉन 2-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है जिनके साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके सिग्नेचर डीजल वेरिएंट में ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन भी रखा गया है, जिसमें तीन टेरेन मोडः स्नो, मड और सेंड भी दिए गए हैं।

    2022 हुंडई ट्यूसॉन के प्रतिद्वंदी

    नई ट्यूसॉन का कंपेरिजन जीप कंपास, सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस और फोक्सवैगन टिग्वान से है।

    यह भी देखें: हुंडई ट्यूसॉन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    हुंडई ट्यूसॉन पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है