• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई ऑडी ए7 स्पोर्टबैक से उठा पर्दा

    ऑडी ए7 स्पोर्टबैक में 3.0 लीटर का वी6 पेट्रोल इंजन, माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ दिया गया है

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On अक्टूबर 24, 2017 12:15 ist
    info icon
    published onOct 24, 2017 12:15 IST
    last updated onOct 24, 2017 12:15 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Audi A7

    ऑडी ने जर्मनी में आयोजित एक इवेंट के दौरान नई ए7 स्पोर्टबैक से पर्दा उठाया है। इसे अगले महीने आयोजित होने वाले लॉस एंजिलिस मोटर शो-2017 के दौरान दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। नई ए7 स्पोर्टबैक को कंपनी की नई डिजायन थीम पर तैयार किया गया है।

    Audi A7 Rear

    । इसकी पावर 345 पीएस और टॉर्क 500 एनएम है। कंपनी के अनुसार इस में 48 वॉट की इलेक्ट्रिक मोटर भी लगी है जिसे लिथियम-आयन बैटरी से पावर मिलती है।

    Audi A7 Interior

    नई ए7 में ऑडी की सिग्नेचर सिंगलफ्रेम ग्रिल, 12 वर्टिकल एलईडी लाइटों वाला हैडलैंप्स और स्लोपी रूफलाइन दी गई है। टॉप वेरिएंट में एचडी मैट्रिक्स एलईडी हैडलाइटें, ऑडी लेज़र लाइट के साथ दी गई है। नई ए7 स्पोर्टबैक कुल 15 शेड में मिलेगी, इस में 7 शेड पूरी तरह से नए होंगे। इसकी लंबाई 4969 एमएम, चौड़ाई 1908 एमएम, ऊंचाई 1422 एमएम और व्हीलबेस 2926 एमएम होगा।

    Audi A7 Interior

    ए7 स्पोर्टबैक के सेंटर कंसोल पर दो स्क्रीन लगी है, ऊपर की तरफ 10.1 इंच टचस्क्रीन एमएमआई इंफोटेंमेंट सिस्टम और नीचे की तरफ 8.6 इंच की डिस्प्ले लगी है।

    नई ए7 में ऑडी एआई पार्किंग पैकेज, सिटी असिस्ट पैकेज और टूर असिस्ट पैकेज दिया गया है। रिमोर्ट पार्किंग और रिमोट गैराज पायलट फीचर अपने आप कार को पार्किंग स्पेस में पार्क कर देंगे।

    नई ऑडी ए7 को फरवरी 2018 में जर्मनी में लॉन्च किया जाएगा, अब देखने वाली बात ये होगी कि कंपनी इस लग्ज़री सेडान को भारत में उतारती है या नहीं।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है