• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जगुआर एफ-टायप में जुड़ा नया वेरिएंट, कीमत 90.93 लाख रूपए

    मर्सिडीज़ एसएलसी एएमजी43 और पोर्श 718 बॉक्स्टर को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On जुलाई 17, 2018 12:38 ist
    info icon
    published onJul 17, 2018 12:38 IST
    last updated onJul 17, 2018 12:38 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    Jaguar F-Type 2.0-litre Coupe

    जगुआर ने एफ-टायप का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। इसे आर-डायनामिक नाम से पेश किया गया है। यह कूपे और कनवर्टेबल दोनों अवतार में उपलब्ध है। इनकी कीमत क्रमशः 90.93 लाख रूपए और 1.01 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम) है। जगुआर एफ-टायप रेंज में यह सबसे अफॉर्डेबल पेशकश है। इसका मुकाबला मर्सिडीज़ एसएलसी एएमजी43, पोर्श 718 बॉक्स्टर और 718 क्यान से है।

    Jaguar F-Type 2.0-litre Convertible

    जगुआर एफ-टायप आर-डायनामिक में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर इंजेनियम पेट्रोल इंजन लगा है, जो 300 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो पीछे वाले पहियों पर पावर सप्लाई करता है। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 5.7 सेकंड का समय लगता है।

    एफ-टायप के टॉप वेरिएंट आर और एसवीआर में 5.0 लीटर का सुपरचार्ज्ड वी8 इंजन लगा है, जो 575 पीएस की पावर और 700 एनएम का टॉर्क देता है।

    कूपे

    • 2.0 लीटर आई4 आरडब्ल्यूडी: 90.93 लाख रूपए
    • 2.0 लीटर आई4 आर-डायनामिक आरडब्ल्यूडी: 93.67 लाख रूपाए
    • 5.0 लीटर वी8 एडब्ल्यूडी आर: 2.21 करोड़ रूपए
    • 5.0 लीटर वी8 एडब्ल्यूडी एसवीआर: 2.65 करोड़ रूपए

    कनवर्टेबल

    • 2.0 लीटर आई4 आरडब्ल्यूडी: 1.01 करोड़ रूपए
    • 2.0 लीटर आई4 आरडब्ल्यूडी आर-डायनामिक: 1.04 करोड़ रूपए
    • 5.0 लीटर वी8 एडब्ल्यूडी आर: 2.36 करोड़ रूपए
    • 5.0 लीटर वी8 एडब्ल्यूडी एसवीआर: 2.80 करोड़ रूपए

    यह भी पढें : जगुआर एफ-टायप एसवीआर की कीमत से उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    जगुआर एफ-टाइप 2013-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है