• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़ लाई जीटी रोडस्टर और जीटी आर, कीमत 2.19 करोड़ रूपए

    लैम्बोर्गिनी हुराकेन, एस्टन मार्टिन विंटेज, फेरारी कैलिफोर्निया टी और फेरारी 488 जीटीबी को देंगी टक्कर

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On अगस्त 21, 2017 13:38 ist
    info icon
    published onAug 21, 2017 13:38 IST
    last updated onAug 21, 2017 13:38 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज़ ने जीटी रोडस्टर और जीटी आर को लॉन्च कर दिया है, इनकी कीमत क्रमशः 2.19 करोड़ रूपए और 2.23 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम) है। ये दोनों टू-सीटर स्पोर्ट्स कारें हैं, इन्हें मर्सिडीज़ की एएमजी जीटी रेंज में रखा गया है। जीटी आर हार्डटॉप वर्जन है, जबकि जीटी रोडस्टर की छत को खोला और बंद किया जा सकता है।

    मर्सिडीज़ एएमजी जीटी आर

    जीटी आर में 4.0 लीटर का ट्विन-टर्बो वी8 पेट्रोल इंजन लगा है, जो 585 पीएस की पावर और 700 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो पिछले पहियों पर पावर सप्लाई करता है। इसकी टॉप स्पीड 318 किमी प्रति घंटा है। 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 3.6 सेकंड का समय लगता है। रेग्यूलर मॉडल की तुलना में यह करीब 15 किलोग्राम कम वज़नी है।

    मर्सिडीज़-एएमजी जीटी रोडस्टर

    जीटी रोडस्टर में भी 4.0 लीटर का वी8 इंजन लगा है, लेकिन यह जीटी आर जितनी पावरफुल नहीं है। इस में 476 पीएस की पावर और 630 एनएम का टॉर्क मिलता है। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो पिछले पहियों पर पावर सप्लाई करता है। इसकी टॉप स्पीड 302 किमी प्रति घंटा है, 100 की रफ्तार पाने में इसे 4.0 सेकंड का समय लगता है। इनका मुकाबला लैम्बोर्गिनी हुराकेन, एस्टन मार्टिन विंटेज, फेरारी कैलिफोर्निया टी और फेरारी 488 जीटीबी से होगा।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    मर्सिडीज एएमजी जीटी पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग कूपे कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है