• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़ जीएलसी 43 4मैटिक कूपे लॉन्च, कीमत 74.8 रूपए

    जीएलसी रेंज में यह अब तक का सबसे पावरफुल वेरिएंट है

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On जुलाई 21, 2017 13:26 ist
    info icon
    published onJul 21, 2017 13:26 IST
    last updated onJul 21, 2017 13:26 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज़ ने जीएलसी 43 4मैटिक कूपे को लॉन्च कर दिया है, यह जीएलसी रेंज में तीसरा और अब तक का सबसे पावरफुल वेरिएंट है, इसकी कीमत 74.8 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है। इसका मुकाबला ऑडी क्यू7, बीएमडब्ल्यू एक्स5 और वोल्वो एक्ससी90 से होगा।

    जीएलसी 43 4मैटिक कूपे में मौजूदा मॉडल वाला 3.0 लीटर का ट्विन-टर्बो वी6 पेट्रोल इंजन नई पावर ट्यूनिंग के साथ दिया गया है, इसकी पावर 367 पीएस और टॉर्क 520 एनएम है। यह इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेगा।

    इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है, 100 की रफ्तार पाने में इसे 4.9 सेकंड का समय लगेगा। जीएलई की तुलना में यह 0.8 सेकंड तेज है। जीएलसी 43 4मैटिक कूपे में ईको, कंफर्ट, स्पोर्ट, स्पोर्ट प्लस और इंडिविजुअल ड्राइविंग मोड दिए गए हैं।

    फीचर की बात करें तो 43 4मैटिक कूपे में 19 इंच के 5-स्पॉक एएमजी अलॉय व्हील, एएमजी बॉडी किट और क्रोम वाली डायमंड रेडिएटर ग्रिल दी गई है। केबिन में ध्यान दें तो यहां इंफोटेंमेंट डिस्प्ले, फ्रंट डोर सिल और फ्लोर मैट पर एएमजी बैजिंग दी गई है, इसके सीट बेल्ट को रेड कलर में रखा गया है।

    यह भी पढें : मर्सिडीज़ एएमजी जी63 'एडिशन 463' लॉन्च, कीमत 2.17 करोड़ रूपए

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    मर्सिडीज जीएलसी 2016-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है