• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ब्रेज़ा और बलेनो के लिए मारूति घटाएगी इन दो पॉपुलर कारों का प्रोडक्शन

    पिछले दिनों खबरें आईं थी कि बढ़ती मांग और वेटिंग घटाने के लिए मारूति सुज़ुकी, विटारा ब्रेज़ा और बलेनो का प्रोडक्शन बढ़ाने वाली है। अब चर्चा है कि इन दोनों की मांग को पूरा करने के लिए स्विफ्ट हैचबैक और कॉम्पैक्ट सेडान स्विफ्ट डिज़ायर का प्रोडक्शन घटाया जाएगा। ये दोनों ही कंपनी की पॉपुलर कार रही हैं।

    सुमित
    सुमित
    Published On मई 25, 2016 18:13 ist
    info icon
    published onMay 25, 2016 18:13 IST
    last updated onMay 25, 2016 18:13 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    पिछले दिनों खबरें आईं थी कि बढ़ती मांग और वेटिंग घटाने के लिए मारूति सुज़ुकी, विटारा ब्रेज़ा और बलेनो का प्रोडक्शन बढ़ाने वाली है। अब चर्चा है कि इन दोनों की मांग को पूरा करने के लिए स्विफ्ट हैचबैक और कॉम्पैक्ट सेडान स्विफ्ट डिज़ायर का प्रोडक्शन घटाया जाएगा। ये दोनों ही कंपनी की पॉपुलर कार रही हैं।  

    दरअसल कंपनी के गुजरात प्लांट के शुरू होने में अभी वक्त है लिहाजा मानेसर और गुरुग्राम (पहले गुड़गांव) स्थित प्लांट में ही सारी प्रोडक्शन गतिविधियां चल रही हैं। जानकारी के मुताबिक स्विफ्ट और डिज़ायर का प्रोडक्शन चरणबद्ध तरीके से घटाया जाएगा। जिससे ब्रेज़ा और बलेनो का प्रोडक्शन बढ़ाकर इनकी मांग को पूरा किया जा सके। कहीं-कहीं ब्रेज़ा के लिए छह महीने तक की वेटिंग चल रही है।

    मारूति सुज़ुकी के दोनों ही नए प्रोडक्ट सफल रहे हैं। कंपनी की पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी  विटारा ब्रेज़ा को लॉन्च के साथ ही अच्छी प्रतिक्रिया मिली और इसकी बुकिंग का आंकड़ा कुछ ही दिनों में 40 हजार को पार कर गया। इसने बिक्री के मामले में सेगमेंट की प्रमुख कार फोर्ड ईकोस्पोर्ट को पीछे कर दिया।

    बलेनो के मामले में भी कुछ ऐसा ही है। लॉन्च के बाद से ही यह प्रीमियम हैचबैक अच्छा परफॉर्म कर रही है। यह कंपनी की सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट होने वाली कार भी है। बलेनो के लिए कंपनी को एक लाख से ज्यादा बुकिंग हासिल हुई हैं।

    दूसरी तरफ स्विफ्ट और डिजायर मांग में तो हैं लेकिन यह कारें थोड़ी पुरानी पड़ चुकी हैं। जल्द ही कंपनी स्विफ्ट डीज़ल में ऑटो गियरशिफ्ट का विकल्प लाने वाली है।

    यह भी पढ़ें : टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई मारूति इग्निस

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Vitara Brezza 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है