• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मार्च 2024 में मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा समेत इन टॉप 10 कंपनियों ने बेची सबसे ज्यादा कार, देखिए पूरी लिस्ट

    मार्च 2024 की ब्रांड-वाइज सेल्स रिपोर्ट सामने आ गई है। पिछले महीने मारुति सुजुकी भारत में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली कंपनी रही है, जबकि हुंडई, टाटा, महिंद्रा और टोयोटा जैसी कंपनियां टॉप 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई। बीते महीने ज्यादातर कार कंपनियों की मासिक सेल्स ग्रोथ सकारात्मक रही, जबकि कुछ कंपनियों की सालाना सेल्स में गिरावट दर्ज की गई।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 05, 2024 11:17 ist
    info icon
    published onApr 05, 2024 11:17 IST
    last updated onApr 05, 2024 11:17 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki, Tata, and Hyundai logo

    मार्च 2024 में किस कंपनी को मिले कितने बिक्री के आंकड़े, ये आप जानेंगे आगे:

    ब्रांड 

    मार्च 2024

    फरवरी 2024

    मासिक ग्रोथ %

    मार्च 2023

    सालाना ग्रोथ %

    मारुति सुजुकी 

    1,52,718

    1,60,272

    -4.7

    1,32,763

    15

    हुंडई 

    53,001

    50,201

    5.6

    50,600

    4.7

    टाटा 

    50,105

    51,270

    -2.3

    44,047

    13.8

    महिंद्रा 

    40,631

    42,401

    -4.2

    35,976

    12.9

    टोयोटा 

    25,119

    23,300

    7.8

    18,670

    34.5

    किया 

    21,400

    20,200

    5.9

    21,501

    -0.5

    होंडा 

    7,071

    7,142

    -1

    6,692

    5.7

    एमजी 

    4,648

    4,532

    2.6

    6,051

    -23.2

    रेनो 

    4,225

    4,080

    3.6

    5,389

    -21.6

    फोक्सवैगन 

    3,529

    3,019

    16.9

    3,900

    -9.5

    Maruti Fronx

    • मारुति सुजुकी मार्च 2024 में हुंडई, टाटा और महिंद्रा की संयुक्त सेल्स को पीछे छोड़ते हुए अकेले भारत में 1.5 लाख से ज्यादा कारें बेचने में कामयाब रही। हालांकि, कंपनी की मासिक सेल्स में 5 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि इसकी सालाना सेल्स में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

    • हुंडई ने टाटा को पीछे छोड़कर दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी का दर्जा हासिल किया। पिछले महीने कंपनी करीब 53,000 कारें बेचने में कामयाब रही। हुंडई की मासिक और सालाना सेल्स में क्रमशः 5.6 प्रतिशत और 4.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

    • फरवरी 2024 में टाटा सेल्स चार्ट में दूसरे नंबर पर थी जो मार्च में तीसरी पोजिशन पर आ पहुंची। कंपनी पिछले महीने 50,000 से ज्यादा कारें बेचने में कामयाब रही। हालांकि, टाटा की मासिक सेल्स में 1,000 से ज्यादा यूनिट्स की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि सालाना सेल्स 14 प्रतिशत बढ़ गई है।

    Mahindra Scorpio N

    • महिंद्रा पिछले महीने अपनी एसयूवी कारों की 40,600 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में कामयाब रही। बीते महीने कंपनी की मंथली सेल्स में 4 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि इसकी सालाना सेल्स 13 प्रतिशत बढ़ गई है।

    • टोयोटा की ना केवल मासिक सेल्स 8 प्रतिशत बढ़ी है, बल्कि इसकी सालाना सेल्स में सबसे ज्यादा 34.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कंपनी पिछले महीने अपनी 25,000 से ज्यादा कारें बेचने में कामयाब हुई।

    • किया मोटर्स 21,000 से ज्यादा कारों की बिक्री के साथ सेल्स चार्ट में छठे स्थान पर रही। पिछले महीने कंपनी की मासिक सेल्स 6 प्रतिशत बढ़ी, जबकि कंपनी की सालाना सेल्स एक जैसी बनी हुई है।

    • मार्च 2024 में होंडा अपनी 7,000 से ज्यादा कारें बेचने में कामयाब रही। पिछले महीने कंपनी की मासिक सेल्स में 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि इसकी सालाना सेल्स 6 प्रतिशत बढ़ गई है। 

    • एमजी मोटर्स ने मार्च 2024 में अपनी 4,500 से ज्यादा कारें बेचीं। कंपनी की मासिक सेल्स में करीब 3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई, जबकि सालाना सेल्स में गिरावट आई है।

    • रेनो की सालाना सेल्स में 22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। पिछले महीने कंपनी 4,000 से ज्यादा कार बेचने में कामयाब रही।

    Volkswagen Virtus

    • फोक्सवैगन 3,500 यूनिट से ज्यादा की बिक्री के साथ इस लिस्ट में आखिरी नंबर पर है। मार्च 2024 में फोक्सवैगन की मासिक सेल्स में करीब 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि सालाना सेल्स में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है