• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति दे रही है एस क्राॅस ग्राहकों को कैशबैक का आॅफर

    मारूति एस क्राॅस की लाॅन्चिंग के बाद से काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है। लाॅन्च से पहले इस काॅम्पैक्ट एसयूवी ने घरेलू बाजार में एक हलचल जरूर फैलाई थी लेकिन अपनी कीमतों के चलते जल्द ही यह सनसनी गायब होने लगी। ऐसे में जिन ग्राहकों ने मारूति पर विश्वास करते हुए एस क्राॅस को खरीदा था, उनके लिए कंपनी ने 90 हजार रूपए के कैश रिफंड की पेशकश की है। यह आॅफर केवल एस क्राॅस के सबसे पहले ग्राहकों के लिए ही है जिन्होंने एस क्राॅस का 1.6 लीटर (डीडीआईएस320) माॅडल खरीदा है। आपको याद दिला दें कि कम बिक्री के चलते कंपनी ने जनवरी में एस क्राॅस के दामों में भारी कटौती की थी। ऐसे में कंपनी ने यह कदम पहले ग्राहकों को होने वाली क्षतिपूर्ति को भरने के लिए उठा रही है।

    नबील
    नबील
    modified on मार्च 31, 2016 11:38 ist
    info icon
    published onMar 30, 2016 19:53 IST
    last updated onMar 31, 2016 11:38 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति एस क्राॅस की लाॅन्चिंग के बाद से काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है। लाॅन्च से पहले इस काॅम्पैक्ट एसयूवी ने घरेलू बाजार में एक हलचल जरूर फैलाई थी लेकिन अपनी कीमतों के चलते जल्द ही यह सनसनी गायब होने लगी। ऐसे में जिन ग्राहकों ने मारूति पर विश्वास करते हुए एस क्राॅस को खरीदा था, उनके लिए कंपनी ने 90 हजार रूपए के कैश रिफंड की पेशकश की है। यह आॅफर केवल एस क्राॅस के सबसे पहले ग्राहकों के लिए ही है जिन्होंने एस क्राॅस का 1.6 लीटर (डीडीआईएस320) माॅडल खरीदा है। आपको याद दिला दें कि कम बिक्री के चलते कंपनी ने जनवरी में एस क्राॅस के दामों में भारी कटौती की थी। ऐसे में कंपनी ने यह कदम पहले ग्राहकों को होने वाली क्षतिपूर्ति को भरने के लिए उठा रही है।

    इस नकद वापसी आॅफर के साथ कंपनी 2 साल की अतिरिक्त वाॅरंटी भी दे रही है। वाॅरंटी आॅफर 1.3 लीटर (डीडीआईएस200) माॅडल पर भी दिया जा रहा है। मारूति एस क्राॅस को पिछले साल अगस्त में लाॅन्च किया गया था और उस समय अपनी अधिक कीमतों के चलते यह कार घरेलू ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर नहीं खिंच पाई। उसके बाद, जनवरी में जब मारूति ने अपने सभी रैंज माॅडल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी, उस समय इस प्रीमियम क्राॅसओवर पर कंपनी ने 40 हजार से लेकर 2.05 लाख रूपए तक की कटौती की थी। इसके बाद से कंपनी की बिक्री में काफी सुधार हुआ है और अब तक इसकी 23 हजार से ज्यादा यूनिट बेची जा चुकी है। सेल बढ़ने की दूसरी वजह नेक्सा डीलरशिप की संख्या में इजाफा भी है। अब देशभर में 100 से ज्यादा नेक्सा डीलरशिप खुल चुके हैं।

    जब एस क्राॅस लाॅन्च हुई थी इसके टाॅप वेरिएंट डीडीआईएस320 एल्फा की कीमत 13.74 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) थी, जबकि कीमत घटने के बाद इसकी कीमत 11.69 लाख रूपए रह गई। यह कटौती 2 लाख रूपए तक की गई थी। दूसरी ओर, इसके डीडीआईएस200 माॅडल पर भी 40 हजार से लेकर 66 हजार रूपए तक कम किए गए थे।

    एस क्राॅस कंपनी की पहली प्रीमियम क्राॅसओवर है जिसे घरेलू बाजार में रेनो डस्टर व हुंडई क्रेटा से कड़ी टक्कर मिल रही है। ऐसे में हमें लगता है कि कैश रिफंड का आॅफर मारूति सुजु़की का अपने ग्राहकों में विश्वास बनाए रखने तथा प्रतियोगिता में वापसी करने जैसा है। मारूति सुजु़की का यह कदम एस क्राॅस के लिए कितना फायदेमंद साबित होता है, यह तो समय ही बताएगा। फिलहाल इसके रिजल्ट जानने के लिए कुछ समय का इंतजार तो जायज है।

    यह भी पढ़ें : मारूति एस-क्रॉस के नए अवतार की तस्वीरें हुईं लीक
     

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है