• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति नेक्सा कारों पर इस महीने पाईये 57500 रुपये तक का डिस्काउंट

    यदि आप इस महीने मारुति की नेक्सा कारों को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इससे बेहतर मौका आपको फिर कभी नहीं मिलेगा।

    भानु
    भानु
    published on जुलाई 13, 2021 13:19 ist
    info icon
    published onJul 13, 2021 13:19 IST
    last updated onJul 13, 2021 13:19 IST
    6.8K Views
    • Write a कमेंट

    • एस-क्रॉस पर मिल रहा है सबसे ज्यादा 57500 रुपये तक का डिस्काउंट 
    • मारुति की बलेनो और इग्निस पर मिल रहा है सबसे ज्यादा 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट
    • सियाज पर कंपनी कर रही 32,500 रुपये के डिस्काउंट की पेशकश
    • 31 जुलाई तक सभी ऑफर्स मान्य

    मारुति ने हाल ही में अपने अरीना लाइनअप में मौजूद स्विफ्ट और दूसरी सीएनजी मॉडल्स की प्राइस में इजाफा किया है। अब कंपनी एक्सएल6 को छोड़कर नेक्सा मॉडल्स के साथ साथ इन सभी कारों पर डिस्काउंट की पेशकश भी कर रही है।

    मारुति बलेनो 

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    25,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    कुल फायदे

    40,000 रुपये

    • इस कार के केवल बेस वेरिएंट सिग्मा में ही उपर बताए गए डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। 
    • सेकंड बेस वेरिएंट डेल्टा पर भी इसी तरह के डिस्काउंट्स की पेशकश की जा रही है मगर इसपर केवल 15000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
    • यदि आप सेकंड टॉप जेटा और टॉप वेरिएंट अल्फा लेते हैं तो आप इस कार पर 27,500 की कुल बचत कर सकते हैं जिसमें 12500 रुपये का कैश डिस्काउंट भी शामिल है। 
    • बलेनो सीवीटी पर 15000 रुपये की टोटल सेविंग्स कर सकते हैं मगर इसपर कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। 
    • मारुति बलेनो के बेस वेरिएंट के साथ कंपनी 23500 के एस प्लस किट की पेशकश भी कर रही है और यदि आप इसे चुनते हैं तो आपको फिर केवल 1500 रुपये का ही कैश डिस्काउंट मिलेगा। ऐसे में इस वेरिएंट पर आप कुल 16500 रुपये की बचत कर पाएंगे। 

    मारुति इग्निस

    Maruti Suzuki Ignis

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    20,000  रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    5,000 रुपये

    कुल फायदे

      40,000 रुपये

    • मारुति इस कार के बेस वेरिएंट पर ही उपर बताए गए सभी ऑफर्स दे रही है। 
    • इसके सेकंड बेस वेरिएंट डेल्टा पर 15000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है और इसे खरीदकर आप 35000 रुपये की बचत कर सकते हैं। 
    • इस कार के सेकंड टॉप जेटा और टॉप मॉडल अल्फा पर कुल 30,000 रुपये की सेविंग्स की जा सकती है जिसमें आपके 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट भी मिलेगा। 
    • मारुति इग्निस के बेस मॉडल सिग्मा पर 28300 का एसेसरीज किट भी दिया जा रहा है मगर इसके लिए आपको 8300 रुपये खर्च करने होंगे। 

    लेटेस्ट कार डील्स एंड डिस्काउंट देखें 

    मारुति सियाज 

    Maruti Suzuki Ciaz

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    --

    एक्सचेंज बोनस

    25,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    7,500 रुपये

    कुल फायदे

    32,500 रुपये

    • सियाज के सभी वेरिएंट्स पर ये सभी तरह के डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं। 

    मारुति एस-क्रॉस

    ऑफर

    अमाउंट

    कैश डिस्काउंट

    25,000 रुपये

    एक्सचेंज बोनस

    25,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    7,500 रुपये

    कुल फायदे

    57,500 रुपये

    • एस-क्रॉस पर आप पूरे 57,500 रुपये की बचत कर सकते हैं। 
    • बेस मॉडल सिग्मा की खरीद पर आपको 37000 रुपये के एसेसरीज किट की पेशकश भी की जाएगी जिसे लेने पर आप कैश डिस्काउंट नहीं ले पाएंगे। बाकी दिए जा रहे सभी ऑफर्स यथावत रहेंगे। 

    नोट: उपर बताए गए सभी ऑफर्स लोकेशन और वेरिएंट के अनुसार अलग भी हो सकते हैं। ऐसे में हमारी राय में आप ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी नेक्सा डीलरशिप्स से भी संपर्क करें। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki S Cross पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on मारुति सुजुकी एस क्रॉस

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है