• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति इग्निस अल्फा ऑटोमैटिक लॉन्च, कीमत 7.01 लाख रूपए

    ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प अल्फा पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में दिया गया है

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On अगस्त 03, 2017 14:43 ist
    info icon
    published onAug 03, 2017 14:43 IST
    last updated onAug 03, 2017 14:43 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी ने इग्निस के टॉप वेरिएंट अल्फा को ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) से लैस कर दिया है, अल्फा एएमटी पेट्रोल की कीमत 7.01 लाख रूपए और अल्फा एएमटी डीज़ल की कीमत 8.08 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इससे पहले इग्निस के डेल्टा और ज़ेटा वेरिएंट में ही ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता था।

    मारूति इग्निस को इस साल जनवरी महीने में लॉन्च किया था, इसे मारूति की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिये बेचा जा रहा है।  इग्निस को हर महीने करीब 4500 यूनिट बिक्री के आंकड़े मिल रहे हैं। अब तक इसकी 27,362 यूनिट बेची जा चुकी है, इन में 70 फीसदी हिस्सा पेट्रोल वेरिएंट का है। कंपनी के अनुसार कुल बिक्री में 27 फीसदी हिस्सा इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट का है, इसके बाद सबसे ज्यादा मांग अल्फा वेरिएंट की है।

    इग्निस के पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का वीवीटी इंजन और डीज़ल वेरिएंट में 1.3 लीटर डीडीआईएस इंजन लगा है। इग्निस रेंज में अब केवल सिग्मा (बेस) ही एकमात्र वेरिएंट है जो केवल मैनुअल गियरबॉक्स में आता है, बाकी सभी वेरिएंट में मैनुअल और एएमटी का विकल्प मिलता है।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Maruti Suzuki Ignis पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है