• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सितंबर 2024 कार सेल्स रिपोर्ट: मारुति,हुंडई और महिंद्रा रहे देश के बेस्ट सेलिंग कार ब्रांड्स, जानिए दूसरी कंपनियों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    मारुति सुजुकी ने सितंबर 2024 में 1.45 लाख व्हीकल्स बेचे जो कि हुंडई,महिंद्रा और यहां तक कि टाटा जैसी कंपनी के कुल बिक्री के आंकड़ों से ज्यादा रहे।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 09, 2024 15:06 ist
    info icon
    published onOct 09, 2024 15:06 IST
    last updated onOct 09, 2024 15:06 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    सितंबर 2024 में मारुति देश का बेस्ट सेलिंग कार ब्रांड रहा जो सेल्स चार्ट में टॉप पर रहा। इस सूची में हुंडई दूसरे नंबर पर रही जबकि टाटा तीसरे से चौथे स्थान पर आ गई है। आगे डालिए किस ब्रांड को मिले कितने बिक्री के आंकड़े। 
     

    ब्रांड

    सितंबर 2024

    अगस्त 2024

    मासिक ग्रोथ %

    सितंबर 2023

    सालाना ग्रोथ%

    मारुति सुजुकी

    1,44,962

    1,43,075

    1.3

    1,50,812

    -3.9

    हुंडई

    51,101

    49,525

    3.2

    54,241

    -5.8

    महिंद्रा

    51,062

    43,277

    18

    41,267

    23.7

    टाटा

    41,065

    44,142

    -7

    44,810

    -8.4

    टोयोटा 

    23,802

    28,589

    -16.7

    22,168

    7.4

    किआ

    23,523

    22,523

    4.4

    20,022

    17.5

    होंडा

    5,675

    5,326

    6.6

    9,861

    -42.5

    एमजी

    4,588

    4,571

    0.4

    5,003

    -8.3

    फोक्सवैगन

    3,394

    3,577

    -5.1

    3,568

    -4.9

    स्कोडा

    3,301

    2,772

    19.1

    4,032

    -18.1

    Maruti Fronx

    • इसकी मासिक डिमांड यथावत बनी हुई है और इसकी सालाना बिक्री में 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। 
    • पिछले महीने हुंडई ने 50,000 यूनिट्स कारें बेची जिसकी मासिक बिक्री में 3.2 प्रतिशत की बढ़त हुई है। पिछले साल सितंबर की तुलना में कंपनी इस साल सितंबर में 3000 यूनिट्स कारें बेच पाई। 

    Mahindra Scorpio N

    • हुंडई के बाद इस सूची में महिंद्रा तीसरे स्थान पर आई है और ये इस लिस्ट का आखिरी कार ब्रांड है जिसने 50,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा पार किया। पिछले महीने टाटा के मुकाबले महिंद्रा ने 10,000 यूनिट्स ज्यादा कारें बेची। कंपनी की मासिक और सालाना ग्रोथ में क्रमश: 18 प्रतिशत और 24 प्रतिशत का उछाल आया है। 
    • सितंबर 2024 में टाटा को 41,000 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला। हालांकि कंपनी की मासिक बिक्री में 7 प्रतिशत ​की गिरावट दर्ज हुई है वहीं सालाना बिक्री भी 8 प्रतिशत गिरी है। 
    • टोयोटा की मासिक बिक्री में भी 17 प्रतिशत की गिरावट आई है जिसे सितंबर 2024 में 23,800 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला। हालांकि टोयोटा ने सितंबर 2023 के मुकाबले इस साल सितंबर में 16,00 यूनिट्स ज्यादा कारें बेची। 
    • कोरियन कारमेकर किआ को सितंबर 2024 में 23,500 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले। कंपनी की मासिक एवं सालाना बिक्री भी क्रमश: 4 प्रतिशत और 17.5 प्रतिशत ​बढ़ी है। 

    Honda Elevate

    • होंडा की बात करें तो इसकी सालाना बिक्री में 42 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि इसकी मासिक बिक्री में 6 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा हुआ है। पिछले महीने होंडा ने 5,600 यूनिट्स ज्यादा कारें बेची। 
    • एमजी की सालाना बिक्री में 400 यूनिट्स की गिरावट दर्ज हुई है। 
    • फोक्सवैगन को सितंबर 2024 में 3400 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला जिसकी मासिक एवं सालाना बिक्री में 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। दूसरी तरफ स्कोडा इस सूची में आखिरी पायदान पर है जिसे 3000 से ज्यादा यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला। कंपनी की मासिक बिक्री में 19 प्रतिशत की गिरावट आई है। 
    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है