महिन्द्रा की ये कारें हो सकती हैं बंद !
बीएस-6 और नए सेफ्टी नियमों की वजह से कंपनी लो-परफॉर्मेंस कारों को बंद कर सकती है
- Write a कमेंट

देश में जल्द ही बीएस-6 और नए सेफ्टी नियम लागू होने वाले हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि महिन्द्रा आने वाले समय में अपनी कुछ लो-परफॉर्मेंस कारों को बंद कर सकती है। चर्चाएं हैं कि कंपनी नूवोस्पोर्ट, वेरिटो, वाइब और जायलो को बंद कर सकती है, इन कारों को बिक्री के अच्छे आंकड़े नहीं मिल रहे हैं।

महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के एमडी पवन गोयनका ने कहा है कि ‘हम सभी कारों को बीएस-6 मानकों पर लेकर आएंगे। इसके साथ ही हमने यह भी निर्णय लिया है कि हम कुछ लो-परफॉर्मेंस प्रोडक्ट को लिस्ट से हटायेंगे।’
कयास लगाए जा रहे हैं कि महिन्द्रा, जायलो की जगह कोडनेम यू321 को उतार सकती है। कोडनेम यू321 को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। यह कार अपने प्रोडक्शन के काफी करीब है।

महिन्द्रा इन दिनों सब 4-मीटर एसयूवी एस201 पर भी काम कर रही है। यह सैंग्यॉंग टिवोली पर बेस है। यह 5-सीटर और 7-सीटर दो लेआउट में आएगी। 7-सीटर वर्जन की लंबाई 4 मीटर से बड़ी हो सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि एस201 के 5-सीटर मॉडल को नूवोस्पोर्ट की जगह उतारा जा सकता है। इसे साल के आखिर तक लॉन्च करने की संभावनाएं हैं।
कयास लगाए जा रहे हैं कि महिन्द्रा के अलावा दूसरी कार कंपनियां भी अपनी लो-परफॉर्मेंस कारों को बंद कर सकती है।
यह भी पढें : ऑटो एक्सपो-2018 में पेश हुई ये टॉप-5 एसयूवी














