• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी महिन्द्रा एक्सयूवी300

    भारत में इसे फरवरी 2019 में लॉन्च किया जा सकता है

    रौनक
    रौनक
    Published On दिसंबर 26, 2018 19:46 ist
    info icon
    published onDec 26, 2018 19:46 IST
    last updated onDec 26, 2018 19:46 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV300

    महिन्द्रा की नई सब 4-मीटर एसयूवी एक्सयूवी300 को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। भारत में इसे फरवरी 2019 तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 8 लाख रूपए से 12 लाख रूपए के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला फोर्ड ईकोस्पोर्ट, मारूति विटारा ब्रेज़ा, टाटा नेक्सन और 2019 हुंडई क्यूएक्सआई से होगा।

    Mahindra XUV300

    महिन्द्रा एक्सयूवी300 को वीडियो शुटिंग के दौरान देखा गया है। इसे किसी भी तरह कवर नहीं किया गया है, इस वजह से कार के डिजायन को आसानी से समझा जा सकता है।

    Mahindra XUV300

    कैमरे में कैद हुई कार को एक्वा मरिन कलर दिया गया है। इसी कलर में महिन्द्रा मराज़ो भी आई थी। कैमरे में कैद हुई कार पर डब्ल्यू8 बैजिंग दी गई है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसे डब्ल्यू2, डब्ल्यू4, डब्ल्यू6 और डब्ल्यू8 वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है।

    एक्सयूवी300 में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन का विकल्प मिलेगा। चर्चाएं हैं कि इसके हर वेरिएंट में पेट्रोल और डीज़ल इंजन का विकल्प आएगा। महिन्द्रा एक्सयूवी300 के डैशबोर्ड की झलक भी कैमरे में कैद हुई है। इससे कार के केबिन से जुड़ी कई अहम जानकारी हाथ लगी हैं। एक्सयूवी300 में पीछे वाली सीट पर तीन एडजस्टेबल हैडरेस्ट मिलेंगे। कार की सेकेंड रो वाली सीटों पर तीन सीट बेल्ट भी दिए जा सकते हैं। इस में रियर सेंट आर्मरेस्ट भी मिलेगा। महिन्द्रा का कहना है कि इसका व्हीलबेस दुनिया की किसी भी सब 4-मीटर एसयूवी से बड़ा होगा। ऐसे में यह सेगमेंट में सबसे ज्यादा स्पेस वाली कार हो सकती है।

    यह भी पढें : 23 जनवरी को लॉन्च होगी टाटा हैरियर

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी300 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है