• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जून 2024 महिंद्रा कार सेल्स रिपोर्ट: कंपनी की पेट्रोल मॉडल्स की बिक्री में केवल 30 प्रतिशत का ही योगदान,डीजल कारों की बढ़ रही डिमांड

    जून 2024 में महिंद्रा ने कुल 31,324 व्हीकल्स बेचे जिनमें कंपनी की सबसे पॉपुलर एसयूवी थार,एक्सयूवी700,एक्सयूवी 3एक्सओ,एक्सयूवी400,स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक शामिल है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 12, 2024 20:19 ist
    info icon
    published onJul 12, 2024 20:19 IST
    last updated onJul 12, 2024 20:19 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra June 2024 Petrol-Diesel Sales Split

    कंपनी की ऑल इलेक्ट्रिक एक्सयूवी400 और स्कॉर्पियो क्लासिक को छोड़कर बाकी सभी मॉडल्स में पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शंस दिए गए हैं। इस बात को लेकर कोई हैरानी नहीं है कि महिंद्रा के कस्टमर्स कंपनी की डीजल इंजन वाली ही कारें ज्यादा पसंद करते हैं। जून 2024 में महिंद्रा पेट्रोल और डीजल इंजन वाली कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े? ये आप देखेंगे आगे:

    थार

    Mahindra Thar

    पावरट्रेन

    जून 2023

    जून 2024

    डीजल

    3215

    4957

    पेट्रोल

    684

    419

    महिंद्रा थार में तीन तरह के इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं जिनमें 2 डीजल इंजन शामिल है। इसमें 2 लीटर टर्बो पेट्रोल,2.2 लीटर डीजल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन की चॉइस दी गई है। इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ रियर व्हील ड्राइव सेटअप दिया गया है। चूंकि इसके रियर व्हील ड्राइव सेटअप वाले वेरिएंट्स काफी पॉपुलर है इसलिए थार के डीजल मॉडल की सेल्स में इनका ज्यादा योगदान है। 

    पावरट्रेन

    जून 2023

    जून 2024

    डीजल

    82.46%

    92.2%

    पेट्रोल

    17.54%

    7.8%

    पिछले साल से थार की बिक्री काफी बढ़ी है और इसके डीजल वेरिएंट्स की डिमांड बढ़ रही है तो साल दर साल इसके पेट्रोल वेरिएंट्स की बिक्री 10 प्रतिशत तक गिरी है। 

    एक्सयूवी700

    Mahindra XUV700

    पावरट्रेन

    जून 2023

    जून 2024

    डीजल

    3777

    4537

    पेट्रोल

    1614

    1319

    महिंद्रा एक्सयूवी700 में 2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। दोनों इंजन वही है जो थार में भी दिए गए हैं। मगर एक्सयूवी700 में केवल एएक्स7 और एएक्स7 लग्जरी पैक डीजल वेरिएंट्स में ही ऑल व्हील ड्राइव सेटअप दिया गया है। 

    पावरट्रेन

    जून 2023

    जून 2024

    डीजल

    70.1%

    77.5%

    पेट्रोल

    29.9%

    22.5%

    थार की तरह एक्सयूवी700 के पेट्रोल मॉडल की सालाना बिक्री भी गिरने लगी है। कुल मिलाकर डीजल वेरिएंट्स की डिमांड ज्यादा होने से इसकी कुल बिक्री में भी इजाफा हुआ है। 

    स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक

    Mahindra Scorpio N & Scorpio Classic

    पावरट्रेन

    जून 2023

    जून 2024

    डीजल

    8101

    11255

    पेट्रोल

    547

    1052

    महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो  क्लासिक का एकसाथ डेटा जारी किया है। पिछले साल के मुकाबले स्कॉर्पियो एन के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स की सेल्स में इजाफा हुआ है। जबकि क्लासिक तो केवल डीजल एसयूवी है। 

    इन दोनों कारों में 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है मगर स्कॉर्पियो एन के इंजन का आउटपुट फिगर ज्यादा है। स्कॉर्पियो एन में 2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन दिया गया है। 

    पावरट्रेन

    जून 2023

    जून 2024

    डीजल

    97.7%

    91.5%

    पेट्रोल

    6.3%

    8.5%

    थार और एक्सयूवी700 से अलग स्कॉर्पियो एन के पेट्रोल वेरिएंट्स की ​एक साल में सेल्स बढ़ी है। हालांकि जून 2023 के बाद इसकी कंबाइंड सेल्स में डीजल वेरिएंट्स का ज्यादा योगदान रहा है जो कि 90 प्रतिशत है। 

    एक्सयूवी 3एक्सओ और एक्सयूवी400

    Mahindra XUV 3XO

    पावरट्रेन

    जून 2023

    जून 2024

    डीजल/इलेक्ट्रिक

    636 (एक्सयूवी400)

    3077 (कंबाइंड)

    पेट्रोल

    0

    5957 (एक्सयूवी 3एक्सओ)

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ को 2024 की पहली छमाही में लॉन्च किया गया था जो अब सेगमेंट की काफी पॉपुलर कार भी बन गई है। हालांकि इसके पेट्रोल वेरिएंट्स की डिमांंड ज्यादा है और डीजल वेरिएंट्स की डिमांड कम है। महिंद्रा ने एक्सयूवी400 के साथ एक्सयूवी 3एक्सओ के डीजल वेरिएंट्स की सेल्स का एकसाथ डेटा जारी किया है। 

    एक्सयूवी 3एक्सओ में तीन इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं जिनमें से दो पेट्रोल शामिल है। इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन दिया गा है। ज्यादा पेट्रोल इंजन के ऑप्शन होने के कारण ही इसके पेट्रोल वेरिएंट्स की डिमांड ज्यादा है। 

    पावरट्रेन

    जून 2023

    जून 2024

    डीजल/इलेक्ट्रिक

    100% (एक्स्यूवी400)

    34%

    पेट्रोल

    0%

    66%

    ये एकमात्र महिंद्रा का एकमात्र ऐसा मॉडल है जिसके ​डीजल वेरिएंट्स से ज्यादा पेट्रोल वेरिएंट्स डिमांड में है। यहां एक्सयूवी 3एक्सओ डीजल और एक्स्यूवी400 इलेक्ट्रिक की कंबाइंड सेल्स से ज्यादा तो एक्सयूवी 3एक्सओ के पेट्रोल वेरिएंट्स की सेल्स है। 

    इन कारों के सेल्स नंबर को कंबाइन करने के बाद हमें ये मालूम हुआ कि जून 2024 में केवल 27.9 प्रतिशत ग्राहकों ने महिंद्रा के पेट्रोल वेरिएंट्स को पसंद किया। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है