• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक और बोलेरो के नए वेरिएंट्स हो सकते हैं लॉन्च, जानिए और क्या कुछ होगा अपडेट

    महिंद्रा बोलेरो में नया बेस वेरिएंट शामिल किया जा सकता है जिसके चलते इसकी शुरूआती कीमत कम हो जाएगी

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 01, 2023 13:00 ist
    info icon
    published onMar 01, 2023 13:00 IST
    last updated onMar 01, 2023 13:00 IST
    596 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Bolero

    • स्कॉर्पियो क्लासिक में नया मिड वेरिएंट एस5 शामिल किया जा सकता है।
    • एस11 और अपकमिंग एस5 वेरिएंट्स में 9-सीटर ऑप्शन भी दिए जा सकते हैं।
    • बोलेरो में नया बेस वेरिएंट बी2 वेरिएंट शामिल हो सकता है।
    • इन दोनों डीजल एसयूवी कारों को बीएस6 फेज़2 एमिशन नॉर्म्स पर अपडेट करके लॉन्च किया जाएगा। 

    नए आरटीओ डॉक्युमेंट से जानकारी मिली है कि महिंद्रा अपनी स्कॉर्पियो क्लासिक और बोलेरो कार की वेरिएंट लिस्ट में मार्च 2023 में कुछ बदलाव कर सकती है। इन दोनों एसयूवी कारों में बीएस6 फेज़2 नॉर्म्स पर अपडेटेड इंजन के अलावा नए वेरिएंट्स भी शामिल किए जा सकते हैं।

    महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक

    Mahindra Scorpio Classic

    जारी हुए नए आरटीओ डॉक्युमेंट से संकेत मिले हैं कि स्कॉर्पियो क्लासिक में मौजूदा एस और एस11 वेरिएंट के अलावा नया मिड वेरिएंट एस5 शामिल किया जाएगा। इस नए वेरिएंट में स्टील व्हील (कवर के साथ), बॉडी कलर बंपर, मैनुअल एसी, बेसिक ऑडियो सिस्टम, सेंट्रल लॉकिंग और इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम दिए जा सकते हैं।

    वर्तमान में स्कॉर्पियो क्लासिक कार के बेस वेरिएंट एस में 9 सीटों का ऑप्शन मिलता है। यही ऑप्शन अब इस कार में एस11 और अपकमिंग एस5 वेरिएंट्स के साथ भी मिल सकता है। इस कॉन्फ़िगरेशन में सेकंड रो पर 3-सीटर बेंच सीट और तीसरी रो पर 2-सीटर साइड फेसिंग बेंच मिलेंगी। इसके टॉप वेरिएंट एस11 में 7-सीटर सेटअप दिया गया है जिसके साथ सेकंड रो पर कैप्टेन सीटों का ऑप्शन मिलता है।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा स्कॉपियो एन के बेस वेरिएंट का जल्द गिर सकता है वेटिंग पीरियड

    यह गाड़ी 2.2-लीटर डीजल इंजन (132 पीएस/300 एनएम) और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आना जारी रह सकती है। वर्तमान में स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत 12.64 लाख रुपए से 16.14 लाख रुपए के बीच है।

    महिंद्रा बोलेरो

    Mahindra Scorpio Classic

    महिंद्रा बोलेरो में नया बेस वेरिएंट बी2 शामिल किया जा सकता है जिसके चलते इसकी शुरूआती प्राइस पहले से कम हो सकती है। वर्तमान में इस गाड़ी की कीमत 9.53 लाख रुपए से शुरू होती है। बोलेरो एसयूवी तीन वेरिएंट्स बी4, बी6 और बी6 (ओ) में उपलब्ध है।

    यह भी पढ़ें: मारुति जिम्नी इन 7 मामलों में महिंद्रा थार से है बेहतर, जानिये क्या हैं वो चीजें

    इस एसयूवी कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, म्यूज़िक सिस्टम, एसी, सेंट्रल लॉकिंग और फ्लिप रिमोट की जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बोलेरो कार में 1.5-लीटर डीजल इंजन (75 पीएस/210 एनएम) के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। भारत में महिंद्रा बोलेरो की कीमत 9.53 लाख रुपए से 10.48 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    चूंकि इन दोनों ही एसयूवी कारों में अपडेटेड पावरट्रेन दी जाएगी, ऐसे में इनकी कीमतें भी बढ़ सकती है।

    यह भी देखेंः महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है