विटारा ब्रेज़ा, ईकोस्पोर्ट और टीयूवी-300 को कितनी टक्कर दे पाएगी महिन्द्रा नूवोस्पोर्ट
महिन्द्रा देश की पहली कार निर्माता कंपनी है जिसके पास दो सब 4-मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी मौजूद हैं। यहां बात हो रही है महिन्द्रा नूवोस्पोर्ट की जो हाल ही में लॉन्च हुई है। यह क्वांटो की जगह लेगी। इसी सेगमेंट में कंपनी की दूसरी कॉम्पैक्ट एसयूवी टीयूवी-300 भी मौजूद है। हालांकि दोनों में काफी अंतर है। वैसे तो अपने सेगमेंट में नूवोस्पोर्ट का सीधा मुकाबला मारूति विटारा ब्रेज़ा और फोर्ड ईकोस्पोर्ट से है लेकिन कीमत के आधार पर इसे महिन्द्रा की टीयूवी-300 से भी टक्कर मिलेगी।
- Write a कमेंट
महिन्द्रा देश की पहली कार निर्माता कंपनी है जिसके पास दो सब 4-मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी मौजूद हैं। यहां बात हो रही है हाल ही में लॉन्च हुई महिन्द्रा नूवोस्पोर्ट की। यह क्वांटो की जगह लेगी। इसी सेगमेंट में कंपनी की दूसरी कॉम्पैक्ट एसयूवी टीयूवी-300 भी मौजूद है। हालांकि दोनों में काफी अंतर है।

वैसे तो अपने सेगमेंट में नूवोस्पोर्ट का सीधा मुकाबला मारूति विटारा ब्रेज़ा और फोर्ड ईकोस्पोर्ट से है लेकिन कीमत के आधार पर इसे टीयूवी-300 से भी टक्कर मिलेगी।

तो यहां हम जानने की कोशिश करेंगे कि चारों एसयूवी एक दूसरे से कितनी अलग और बेहतर हैं ...
डिजायन

जहां तक डिजायन का सवाल है, नूवोस्पोर्ट आगे से तो नई और आकर्षक नज़र आती है लेकिन पीछे से उतनी आकर्षक नहीं है। अगले हिस्से के बाद यह क्वांटो से मिलती-जुलती लगती है। कुछ फीचर्स जैसे फ्रंट ग्रिल और आई-ब्रो स्टाइल की डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें नूवोस्पोर्ट को आकर्षक लुक देती हैं। इस सेगमेंट में फोर्ड की ईकोस्पोर्ट सबसे बेहतर डिजायन वाली कार है।

वहीं बात करें विटारा ब्रेज़ा की तो इसका ओवरऑल डिजायन और कंट्रास्ट रूफ इसे आकर्षक बनाते हैं। वहीं टीयूवी-300, नूवोस्पोर्ट की तुलना में एकदम अलग है। डिजायन के मामले में टीयूवी-300 थोड़ी ज्यादा बॉक्सी लगती है, यह क्रॉसओवर से ज्यादा एसयूवी सा लुक देती है। जो ग्राहक कम बजट में हैवी दिखने वाली एसयूवी की चाहत रखते हैं, उनके लिए टीयूवी-300 एक अच्छा विकल्प है।

| स्पेसिफिकेशन | महिन्द्रा नूवोस्पोर्ट | मारूति विटारा ब्रेज़ा | फोर्ड ईकोस्पोर्ट | टीयूवी 300 |
| इंजन | 1.5 लीटर एमहवाक100 | 1.3 लीटर डीडीआईएस200 | 1.5 लीटर टीडीसीआई | 1.5 लीटर एमहवाक80 |
| पावर | 100बीएचपी/ 3750आरपीएम |
88.5बीएचपी/ 4000आरपीएम |
98.6बीएचपी/ 3750आरपीएम |
84/81 (एएमटी) बीएचपी/3750आरपीएम |
| टाॅर्क | 240एनएम/ 1600-2800आरपीएम |
200एनएम/ 1750आरपीएम |
205एनएम/ 1750-3250आरपीएम |
230एनएम/ 1500-2250आरपीएम |
| गियरबाॅक्स | 5-स्पीड एमटी/एएमटी | 5-स्पीड एमटी | 5-स्पीड एमटी | 5-स्पीड एमटी/एएमटी |
| माइलेज (किमी प्रति लीटर) |
17.45 | 24.3 | 22.27 | 18.49 |
| वज़न | - | 1170 किलोग्राम | 1248 किलोग्राम | 1590 किलोग्राम |
इंजन स्पेसिफिकेशन
नूवोस्पोर्ट और टीयूवी-300 में एक जैसा ही इंजन लगा है लेकिन नूवोस्पोर्ट की पावर और टॉर्क ज्यादा है। इस सेगमेंट में नूवोस्पोर्ट सबसे अधिक टॉर्क जनरेट करने वाली एसयूवी है। यह अतिरिक्त टॉर्क कार के वजन को आसानी से ढोने में सहायक है। नूवोस्पोर्ट वजन के मामले में प्रतियोगियों से कहीं भारी है।

बात करें ईकोस्पोर्ट की तो पिछले साल कंपनी ने ईकोस्पोर्ट का अपग्रेड वर्जन लॉन्च किया था। इसका इंजन पावर के मामले में नूवोस्पोर्ट के बराबर है, लेकिन टॉर्क थोड़ा कम है। इस सेगमेंट में सिर्फ इकोस्पोर्ट ही ऐसी कार है जो पेट्रोल इंजन में भी उपलब्ध है। इसमें दो पेट्रोल इंजन के विकल्प मौजूद हैं। दोनों इंजन 100 बीएचपी से ज्यादा पावर जनरेट करते हैं। इसके 1.0 लीटर के टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन ने तो तीन बार ‘इंटरनेशनल इंजन ऑफ द ईयर’ का खिताब अपने नाम किया हुआ है। जबकि विटारा ब्रेज़ा में फिएट का 1.3 लीटर का डीडीआईएस डीज़ल इंजन लगा है।
फीचर्स व सेफ्टी
सेगमेंट में मौजूद सभी कारें फीचर्स से लैस हैं लेकिन विटारा ब्रेज़ा इस मामले में बाजी मार ले जाती है। प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, टेललैंप्स में एलईडी ग्राफिक्स, कार-प्ले सपोर्ट करने वाला इंफोटेमेंट सिस्टम और लुभावना इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दूसरों के मुकाबले विटारा ब्रेज़ा को काफी आगे ले जाते हैं। ईकोस्पोर्ट में सिंक ऑडियो सिस्टम दिया गया है लेकिन यह टच सपोर्ट नहीं करता है। हालांकि इसमें आपात स्थिति में अपने आप कॉल करने वाला इमरजेंसी असिस्ट जैसा फंक्शन मौजूद है।

दूसरी ओर महिन्द्रा टीयूवी-300 में ब्लूसेंस एप इंटिग्रेशन, पार्किंग असिस्ट, माइक्रो हाईब्रिड टेक्नोलॉजी, इंजन स्टार्ट/स्टॉप और ड्राइविंग मोड जैसे फीचर्स से लैस किया गया है। लेकिन महिन्द्रा की दोनों ही कारों में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल की कमी बनी हुई है। यहां मारूति और फोर्ड आगे हैं।

अब रूख करते हैं सेफ्टी फीचर्स का, तो इस सेगमेंट में विटारा ब्रेज़ा एक मात्र कार है जिसके बेस वेरिंएट में ड्राइवर एयरबैग स्टैण्डर्ड और पैसेंजर एयरबैग के साथ एबीएस-ईबीडी विकल्प के तौर पर दिया गया है। वहीं महिन्द्रा की दोनों कॉम्पैक्ट एसयूवी में ड्यूल फ्रंट एयरबैग व एबीएस-ईबीडी को ऑप्शनल रखा गया है। इसके दूसरी ओर, ईकोस्पोर्ट में पहली बार 6 एयरबैग और पेट्रोल वर्जन में इलेक्ट्रिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ट्रैक्शन कंट्रोल (टीसी) के साथ हिल असिस्ट जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। हालांकि ईकोस्पोर्ट के बेस वेरिएंट में कोई सेफ्टी फीचर्स मौजूद नहीं है।
यह भी पढ़ें : महिन्द्रा नूवोस्पोर्ट इमेज गैलेरी- देखिये इस नई एसयूवी के स्टाइलिश अंदाज को














