कैमरे में कैद हुई महिन्द्रा की नई सब 4-मीटर एसयूवी
मारूति विटारा ब्रेज़ा और हुंडई क्रेटा को देगी टक्कर
- Write a कमेंट

महिन्द्रा इन दिनों एक नई सब 4-मीटर एसयूवी पर काम कर रही है। इस कार का नाम है कोडनेम एस201, हाल ही में इसे भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कोडनेम एस201 को साल 2018 में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 6 लाख रूपए के आसपास होगी। इसका मुकाबला मारूति विटारा ब्रेज़ा और हुंडई क्रेटा से होगा।

तस्वीरों पर गौर करें तो एस201 का डिजायन सैंग्यॉन्ग टिवोली से मिलता-जुलता है। फर्क सिर्फ इनके अगले और पिछले बंपर में देखा जा सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये टिवोली का स्मॉल वर्जन हो सकता है। ब्रिटेन में सैंग्यॉन्ग की लंबाई 4195 एमएम है, जबकि एस201 की लंबाई को 4 मीटर के दायरे में रखा गया गया है।
सब 4-मीटर एसयूवी सेगमेंट में महिन्द्रा के पास दो कारें टीयूवी300 और नूवास्पोर्ट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। नूवोस्पोर्ट को हर महीने 50 से भी कम बिक्री के आंकड़े मिल रहे हैं, वहीं टीयूवी300 की हर महीने करीब दो हजार यूनिट बिक रही हैं। इनके मुकाबले में मौजूद विटारा ब्रेज़ा को हर माह 10 हजार से 15 हजार बिक्री के आंकड़े मिल रहे हैं। मुकाबले में अपनी स्थिती मजबूत करने के लिए महिन्द्रा ये नई एसयूवी ला रही है।














