• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिन्द्रा ने लॉन्च की पहली इलेक्ट्रिक सेडान ई-वेरिटो, कीमत 9.50 लाख रूपए से शुरू

    पेट्रोल और डीज़ल के बढ़ते दामों की चुनौती का राहत भरा उपाए तलाश रहे हैं तो देश की पहली इलेक्ट्रिक सेडान आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा की इलेक्ट्रिक व्हीकल विंग महिन्द्रा रेवा ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक सेडान ई-वेरिटो को लॉन्च कर दिया है। कार की शुरूआती कीमत 9.50 लाख रूपए रखी गई है, जो 10 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। ई-वेरिटो को तीन वेरिएंट में उतारा गया है।

    tdk
    tdk
    Published On जून 02, 2016 17:13 ist
    info icon
    published onJun 02, 2016 12:13 IST
    last updated onJun 02, 2016 17:13 IST
    37 Views
    • Write a कमेंट

    ई-वेरिटो के वेरिएंट और उनकी कीमत

    वेरिएंट कीमत
    डी2 9.50 लाख रूपए
    डी4 9.75 लाख रूपए
    डी6 10 लाख रूपए

    महिन्द्रा की वेरिटो सेडान पर बनी ई-वेरिटो में देश की पहली इलेक्ट्रिक हैचबैक  ई2ओ की तरह 3 फेज वाली 72 वोल्ट की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। जो 41 पीएस की पावर और 91 एनएम का टॉर्क देगी। जीरो से 100 फीसदी चार्ज होने में इसे करीब आठ घंटे लगेंगे। अगर आप इतना इंतजार नहीं करना चाहते हैं तो जल्दी चार्ज होने वाला वेरिएंट डी-6 ले सकते हैं। इसमें ‘फास्ट चार्ज’ फीचर मौजूद है। इस वजह से इसकी बैटरी यह एक घंटा 45 मिनट में करीब 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। जहां ई2ओ फुल चार्ज होने पर 120 किलोमीटर का सफर तय करने में सक्षम है। वहीं ई-वेरिटो की ड्राइविंग रेंज 110 किलोमीटर है। इसकी टॉप स्पीड 86 किलोमीटर प्रति घंटा है। ड्राइविंग रेंज के आंकड़ों को देखते हुए कहा जा सकता है कि ई-वेरिटो खासतौर पर सिटी ड्राइविंग के लिए बेहतर रहेगी।  

    इसे खासतौर पर दिल्ली, मुम्बई, बेंगलुरू, पुणे, कोलकाता, चंढ़ीगढ़, हैदराबाद, जयपुर और नागपुर जैसे शहरों में बेचा जाएगा। सामान्य सेडान कार जैसे फीचर्स की वजह से ई-वेरिटो बिक्री के अच्छे आंकड़े जुटा सकती है। व्यवहारिकता के मामले में यह ई2ओ से कहीं आगे है।

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    महिंद्रा ई वेरिटो पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है