• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल लॉन्च होगी महिंद्रा अल्टुरस जी4 , टोयोटा फॉर्चूनर और फोर्ड एंडेवर से होगा मुकाबला

    महिंद्रा अल्टुरस जी4 में 360 डिग्री कैमरा मिलेगा, जिससे भीड़ वाले इलाक़े में भी आसानी से पार्किंग की जा सकेगी। 

    ध्रुव
    ध्रुव
    modified on नवंबर 23, 2018 20:05 ist
    info icon
    published onNov 23, 2018 20:02 IST
    last updated onNov 23, 2018 20:05 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Alturas G4

    महिंद्रा कल अपनी अल्टुरस जी4 एसयूवी को उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह पहली बार होगा जब महिंद्रा 30 लाख रुपए के सेगमेंट में कदम रखेगा। इस कीमत रेंज में अल्टुरस का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर और इसुज़ु एमयू-एक्स से होगा। हालांकि स्कोडा कोडियाक और फॉक्सवेगन टिगुआन भी इस सेगमेंट की कारें है, लेकिन उनकी कीमत थोड़ी अधिक है। 

    महिंद्रा अल्टुरस जी4 में 2.2 लीटर 4-सिलेंडर डीज़ल इंजन मिलेगा। यह इंजन 180 पीएस की पावर व 420 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इस इंजन को मर्सिडीज़ बेज़ के 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया गया है, जो पिछले पहियों पर पावर सप्लाई करता है। यह टू-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव दो विकल्पों में आएगी।

    अल्टुरस जी4 एक फीचर-लोडेड कार होगी। हालांकि टू-व्हील-ड्राइव वेरिएंट की तुलना में ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट में अधिक फीचर देखने को मिलेंगे। इसमें कुछ ऐसे फीचर भी दिए गए है, जो सेगमेंट में पहली बार पेश किये गए  है। जिनमें मुख्य रूप से 360 डिग्री कैमरा शामिल है। हालांकि, फोर्ड एंडेवर में सेमी-पार्किंग असिस्ट फीचर मिलता है। कार के डैशबोर्ड व सीटें नप्पा लेदर की दी गयी है। जो बेहद प्रीमियम है। इसके अलावा महिंद्रा अल्टुरस जी4 में 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, एचआईडी हैडलैंप्स, एलईडी कॉर्नरिंग और फॉग लैंप्स, सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग कंट्रोल, और 7 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर स्टैण्डर्ड मिलेंगे। वहीं कार के ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट में वेंटिलेटेड सीटें, 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, इलेक्ट्रिक टेलगेट, नप्पा लैदर अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर भी मिलेंगे। 

    ड्राइवर कम्फर्ट के लिए अल्टुरस जी4 में 8 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली पावर सीट, मेमोरी के साथ मिलेगी। ड्राइवर साइड डोर खोलने पर सीट स्वतः पीछे की ओर स्लाइड हो जाती है, जिससे ड्राइवर आसानी से कार में प्रवेश कर सके। डोर बंद करने पर यह पुनः अपनी पोजीशन पर आ जाती है।

    सुरक्षा के लिए इस में 9 एयरबैग, रियरव्यू कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, रियर फॉग लैंप्स, एबीएस, ईबीडी, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर मिलेंगे। 

    महिंद्रा अल्टुरस एक बेहतरीन पैकेज लग रहा है। ऐसे में इसकी कीमत भी आक्रामक होने की उम्मीद है। इसे 30 लाख रुपए के भीतर (ऑन-रोड प्राइस) उतारे जाने की सम्भावना है। 

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    ध्रुव
    <p><span id="docs-internal-guid-59faf384-7fff-ff37-baab-167266467af2"><span>He has been passionate about getting behind the wheel since a very early age. Prefers petrol over diesel any day and uses a 2003 Honda City for daily driving. Also owns a 2016 TVS Apache RTR 200 that he uses to hone his riding skills and doesn&rsquo;t like to pick between four-wheels and two-wheels. Holds a postgraduate degree in Journalism and ultimately aims to be a racecar driver someday.</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा अल्टुरस जी4 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है