• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लेक्सस ने दिखाई एलएफ-1 कॉन्सेप्ट की झलक

    बीएमडब्ल्यू एक्स6 और मर्सिडीज़-बेंज़ जीएलई कूपे को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On दिसंबर 07, 2017 12:41 ist
    info icon
    published onDec 07, 2017 12:41 IST
    last updated onDec 07, 2017 12:41 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    Lexus LF-1 Concept

    टोयोटा के लग्ज़री ब्रांड लेक्सस ने अपनी नई क्रॉसओवर एसयूवी एलएफ-1 के कॉन्सेप्ट की झलक दिखाई है। एलएफ-1 को अगले साल जनवरी में आयोजित होने वाले डेट्रॉयट मोटर शो-2018 के दौरान दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स6 और मर्सिडीज़-बेंज़ जीएलई कूपे से होगा।

    तस्वीर में कंपनी ने एलएफ-1 के पीछे वाले हिस्से की झलक दिखाई है। इस में स्वूपिंग रूफलाइन दी गई है। रियर स्पॉइलर में एक कट लगा है, जिस में कुछ हिस्सा रियर विंडस्क्रीन का जुड़ा हुआ है। पीछे वाले हिस्से को स्टाइलिश बनाने के लिए कंपनी ने इस में रैपराउंड एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं, जो एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक फैले हुए हैं। पीछे की तरफ ब्लू कलर की लेक्सस बैजिंग दी गई है। ब्लू कलर वाली बैजिंग लेक्सस की हाइब्रिड कारों में नज़र आती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हाइब्रिड कार होगी।

    Lexus LS 500h

    कयास लगाए जा रहे हैं कि एलएफ-1 में लेक्सस की फ्लैगशिप सेडान एलएस 500एच वाला हाइब्रिड सिस्टम दिया जा सकता है। इस में 3.5 लीटर का वी6 पेट्रोल इंजन, दो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ दिया गया है। इन्हें लिथियम-आयन बैटरी से पावर मिलती है। इनकी संयुक्त पावर 354 पीएस है। 96 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 5.1 सेकंड का समय लगता है।

    लेक्सस एलएफ-1 को भारत में उतारा जाएगा या नहीं, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी साझा नहीं की है। बीएमडब्ल्यू एक्स6 और मर्सिडीज़ जीएलई कूपे से इसकी टक्कर को देखते हुए कहा जा सकता हैं कि कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में उतार सकती है। भारत में दूसरी लेक्सस कारों की तरह इसे भी इंपोर्ट करके बेचा जाएगा।

    यह भी पढें : लेक्सस एनएक्स 300एच से उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है