• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सैंग्यॉन्ग रेक्सटन 2021 की लीक तस्वीरों में दिखी महिंद्रा अल्टुरस जी4 फेसलिफ्ट की झलक, जानिए कब होगी लॉन्च

    सैंग्यॉन्ग रेक्सटन 2021 की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हुई है। ऐसे में अनुमान लगाए जा रहे हैं कि भारत में जल्द ही महिंद्रा अल्टुरस जी4 भी फेसलिफ्ट अवतार में नज़र आ सकती है। बता दें कि भारत में उपलब्ध महिंद्रा अल्टुरस जी4 सेकंड जनरेशन सैंग्यॉन्ग रेक्सटन का रीबैज्ड वर्जन है।

    स्तुति
    स्तुति
    modified on अक्टूबर 27, 2020 16:11 ist
    info icon
    published onOct 27, 2020 12:44 IST
    last updated onOct 27, 2020 16:11 IST
    3.6K Views
    • Write a कमेंट

    • फेसलिफ्ट रेक्सटन का लुक पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा बेहतर है।
    • इसका डीजल इंजन पहले से ज्यादा पावर जनरेट करने में सक्षम है।
    • डीजल इंजन के साथ इसमें नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

    सैंग्यॉन्ग रेक्सटन 2021 की तस्वीरें ऑनलाइन वायरल हुई है। ऐसे में अनुमान लगाए जा रहे हैं कि भारत में जल्द ही महिंद्रा अल्टुरस जी4 भी फेसलिफ्ट अवतार में नज़र आ सकती है। बता दें कि भारत में उपलब्ध महिंद्रा अल्टुरस जी4 सेकंड जनरेशन सैंग्यॉन्ग रेक्सटन का रीबैज्ड वर्जन है।

    अंतरराष्ट्रीय मार्केट में यह मॉडल सैंगयोंग रेक्सटन के नाम से बेचा जाता है। 2017 में लॉन्च हुए इस मॉडल को लंबे समय से अपडेट की दरकार है। अपकमिंग सैंगयोंग रेक्सटन में कई अहम बदलाव किये गए हैं। इस एसयूवी का फ्रंट लुक पूरी तरह से नया दिखाई पड़ता है। इसके हेडलैंप्स में दी गई लाइटें क्वाड एलईडी प्रोजेक्टर लाइट्स हो सकती हैं। इस कार में पहले से बड़ी क्रोम-प्लेटेड क्वाड्रिलेटिक पैटर्न वाली ग्रिल दी गई है जिसके चलते इस गाड़ी का लुक पहले से ज्यादा आकर्षक लगता है।

    रियर साइड पर हुए बदलावों की बात करें तो इसमें नई डिज़ाइन की एलईडी लाइटिंग व नए डिज़ाइन के बंपर दिए गए हैं। इस अपकमिंग कार में रेक्सटन लोगो को बूटलिड के ऊपर की तरफ पोज़िशन किया गया है। इस एसयूवी की रियर साइड मौजूदा मॉडल से काफी हद तक मिलती-जुलती दिखाई पड़ती है। इंटीरियर पर इसमें अब नए डिज़ाइन का स्टीयरिंग व्हील और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इस कार में लेवल 1 ऑटोनॉमस टेक्नोलॉजी जैसे ऑटोनॉमस ब्रेकिंग, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें : महिंद्रा एक्सयूवी300, एक्सयूवी500 और स्कॉर्पियो समेत इन गाड़ियों पर कीजिए 3.06 लाख रुपये तक की बचत

    फेसलिफ्ट सैंगयोंग रेक्सटन का इंटीरियर भी पहले से ज्यादा बेहतर होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कार का 2.2-लीटर डीजल इंजन अब 202 पीएस की पावर जनरेट करने में सक्षम होगा। इसका पावर आउटपुट पिछले मॉडल के मुकाबले 15 पीएस ज्यादा है। इसके पुराने मॉडल में मर्सिडीज़-सोर्स्ड 7-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है जबकि फेसलिफ्ट मॉडल में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।

    अनुमान है कि नई रेक्सटन को भारत में महिंद्रा अल्टुरस जी4 के फेसलिफ्ट मॉडल के रूप में 2021 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। सेगमेंट में इसका मुकाबला फोर्ड एंडेवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लॉस्टर से होगा। महिंद्रा अपनी प्री-फेसलिफ्ट अल्टुरस जी4 की तरह ही इस कार को भी भारत में सीकेडी रुट के जरिये ला सकती है। इसकी प्राइस 30 लाख रुपए के आसपास रखी जा सकती है।

    यह भी पढ़ें : ऐसी होगी महिंद्रा अल्टुरस जी4 फेसलिफ्ट, 2021 में हो सकती है लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा अल्टुरस जी4 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा अल्टुरस जी4

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है