• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऐसी होगी महिंद्रा अल्टुरस जी4 फेसलिफ्ट, 2021 में हो सकती है लॉन्च

    महिंद्रा की फुल साइज प्रीमियम एसयूवी अल्टुरस जी4 अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उपलब्ध सैंग्यॉन्ग रेक्सटन का री-बैज वर्जन है। अब सैंग्यॉन्ग ने रेक्सटन फेसलिफ्ट का टीजर जारी किया है जिससे हम अनुमान लगा सकते हैं कि महिंद्रा अल्टुरस जी4 का फेसलिफ्ट मॉडल कैसा होगा।

    सोनू
    सोनू
    modified on अक्टूबर 21, 2020 17:37 ist
    info icon
    published onOct 21, 2020 17:30 IST
    last updated onOct 21, 2020 17:37 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा की फुल साइज प्रीमियम एसयूवी अल्टुरस जी4 अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उपलब्ध सैंग्यॉन्ग रेक्सटन का री-बैज वर्जन है। अब सैंग्यॉन्ग ने रेक्सटन फेसलिफ्ट का टीजर जारी किया है जिससे हम अनुमान लगा सकते हैं कि महिंद्रा अल्टुरस जी4 का फेसलिफ्ट मॉडल कैसा होगा।

    तस्वीरों पर गौर करें तो फेसलिफ्ट रेक्सटन का फ्रंट लुक पहले से काफी स्टाइलिश और आकर्षक है, इसमें नए फुल एलईडी हेडलैंप और इंटिग्रेटेड एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें जैसे फीचर्स दिए गए हैं। तस्वीरों में इसके बंपर को भी स्पोर्टी और ग्रिल को बड़ा दिखाया गया है। इस कार के पीछे वाले हिस्से को भी अपडेट किया गया है। यहां नए टेललैंप और स्पोर्टी बंपर दिया गया है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि यही अपडेट महिंद्रा अल्टुरस जी4 2021 में भी देखने को मिल सकते हैं।

    नई रेक्सटन एसयूवी में कंपनी ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी जैसे ऑटोनॉमस ब्रेकिंग, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और लैन कीप असिस्ट जैसे फीचर देगी। कहा जा रहा है कि इनमें से कुछ टेक्नोलॉजी नई महिंद्रा अल्टुरस जी4 में दी जा सकती है। भारत में इस महिंद्रा कार के कंपेरिजन में मौजूद एमजी ग्लोस्टर में भी ये फीचर दिए गए हैं। चर्चाएं हैं कि महिंद्रा की नई एक्सयूवी500 में भी इनमें से कुछ फीचर दिए जा सकते हैं।

    महिंद्रा अल्टुरस जी4 केवल 2.2 लीटर डीजल इंजन में मिलती है जो 180 पीएस की पावर और 420 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसमें टू-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन मिलता है। वहीं रेक्सटन की बात करें तो इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी रखा गया है। चर्चाएं हैं कि फेसलिफ्ट अल्टुरस जी4 भी केवल डीजल इंजन में ही आएगी।

    वर्तमान में महिंद्रा अल्टुरस जी4 की प्राइस 28.72 लाख से 31.72 लाख रुपये के बीच है। इसके फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत इससे थोड़ी ज्यादा हो सकती है। भारत में इसे 2021 में लॉन्च किया जा सकता है। फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर, एमजी ग्लोस्टर, स्कोडा कोडिएक और फॉक्सवैगन टिग्वान ऑलस्पेस से होगा।

    यह भी पढ़ें : अक्टूबर में महिंद्रा एक्सयूवी300, एक्सयूवी500 और स्कॉर्पियो समेत इन गाड़ियों पर कीजिए 3.06 लाख रुपये तक की बचत

    was this article helpful ?

    महिंद्रा अल्टुरस जी4 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है