नवंबर में महिंद्रा थार, एक्सयूवी 700, स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक पर चल रहा है कितना वेटिंग पीरियड, जानिये यहां
एक्सयूवी 700 का औसत वेटिंग पीरियड कम हुआ है। कुछ शहरों में इस एसयूवी के लिए आठ महीने का इंतजार करना पड़ रहा है।
- Write a कमेंट

- स्कॉर्पियो एन पर औसत वेटिंग पीरियड तीन महीने है।
- स्कॉर्पियो क्लासिक की डिलीवरी के लिए 6 महीने तक का इंतजार करना पड़ रहा है।
- थार की डिलीवरी कुछ शहरों में तुरंत मिल रही है।
अगर आप महिंद्रा की एसयूवी कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। यहां हमने देश टॉप 20 शहरों में नवंबर में महिंद्रा थार, एक्सयूवी 700, स्कॉर्पियो एन और स्कॉर्पियो क्लासिक पर चल रहे वेटिंग पीरियड की जानकारी साझा की है।
इससे आपको यह समझने में आसानी रहेगी कि यदि आप इनमें से किसी भी कार को अभी लेते हैं तो आपको इनकी डिलीवरी कब तक मिलेगी।
यह भी पढ़ें: नवंबर में महिंद्रा थार, बोलेरो, मराजो और एक्सयूवी300 पर पाएं 79,500 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स
यहां देखिए इन कारों की डिलीवरी के लिए किस शहर में करना पड़ रहा है कितना इंतजारः
| शहर |
स्कॉर्पियो क्लासिक |
थार |
एक्सयूवी 700 |
स्कॉर्पियो एन |
| नई दिल्ली |
4 महीने |
4-5 महीने |
4 महीने |
4 महीने |
| बेंगलुरु |
3-4 महीने |
5 महीने |
4 महीने |
3 महीने |
| मुंबई |
2.5-3 महीने |
3.5-4 महीने |
3-3.5 महीने |
2.5-3 महीने |
| हैदराबाद |
6 महीने |
वेटिंग पीरियड नहीं |
3 महीने |
6 महीने |
| पुणे |
4 महीने |
3-4 महीने |
4 महीने |
2-3 महीने |
| चेन्नई |
2-2.5 महीने |
2.5-3 महीने |
2-2.5 महीने |
2-2.5 महीने |
| जयपुर |
4-5 महीने |
वेटिंग पीरियड नहीं |
6-8 महीने |
2 महीने |
| अहमदाबाद |
4 महीने |
3-4 महीने |
4 महीने |
2-3 महीने |
| गुरुग्राम |
1.5 महीने |
4-4.5 महीने |
1.5-2 महीने |
3-4 महीने |
| लखनऊ |
4 महीने |
3-4 महीने |
4 महीने |
2-3 महीने |
| कोलकाता |
2-3 महीने |
2-3 महीने |
2-2.5 महीने |
4-5 महीने |
| ठाणे |
4-5 महीने |
वेटिंग पीरियड नहीं |
6-8 महीने |
2 महीने |
| सूरत |
2-2.5 महीने |
2.5-3 महीने |
2.5-3 महीने |
2.5 महीने |
| गाजियाबाद |
4 महीने |
3-4 महीने |
4 महीने |
3 महीने |
| चंडीगढ़ |
3-4 महीने |
5 महीने |
4 महीने |
3 महीने |
| कोयंबटूर |
2-2.5 महीने |
2.5-3 महीने |
2.5-3 महीने |
2 महीने |
| पटना |
4-5 महीने |
4 महीने |
6-8 महीने |
2 महीने |
| फरीदाबाद |
2.5-3 महीने |
3-4 महीने |
4 महीने |
3 महीने |
| इंदौर |
4 महीने |
4-5 महीने |
3-4 महीने |
3-4 महीने |
| नोएडा |
2-2.5 महीने |
2.5-3 महीने |
2.5-3 महीने |
2.5 महीने |
- स्कॉर्पियो क्लासिक की डिलीवरी के लिए अधिकांश शहरों में ग्राहकों को चार महीने तक का इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि गुरुग्राम में इस कार की डिलीवरी दो महीने से भी कम समय में मिल रही है जबकि हैदराबाद में इस पर करीब छह महीने तक का वेटिंग पीरियड मिल रहा है।

- हैदराबाद, जयपुर और ठाणे में महिंद्रा थार को आप तुरंत घर ला सकते हैं। वहीं अन्य शहरों में इस ऑफ रोडिंग कार के लिए औसत चार महीने तक का इंतजार करना पड़ रहा है।

- महिंद्रा ने कई शहरों में एक्सयूवी 700 पर वेटिंग पीरियड कम कर दिया है। हालांकि जयपुर और ठाणे पर इस कार की डिलीवरी के लिए आठ महीने तक का इंतजार करना पड़ रहा है।

- लॉन्च के समय स्कॉर्पियो एन की बुकिंग एक्सयूवी700 के बराबर थी। लेकिन दोनों का वेटिंग पीरियड काफी अलग-अलग है। हैदराबाद में नई स्कॉर्पियो पर करीब 6 महीने का इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि अन्य शहरों में इसका औसत वेटिंग टाइम तीन महीने है।















