• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    चीन में बड़े सनरूफ के साथ दिखी किया सेल्टोस

    चीन में इसे 'केएक्स3' नाम से पेश किया जाएगा।

    स्तुति
    स्तुति
    modified on सितंबर 20, 2019 18:13 ist
    info icon
    published onAug 20, 2019 19:33 IST
    last updated onSep 20, 2019 18:13 IST
    369 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट: किया मोटर्स ने 9.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल्टोस एसयूवी को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कुल 16 वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी ने इसके साथ तीन इंजन (दो पेट्रोल और एक डीजल) और चार गियरबॉक्स का विकल्प रखा है। यहां आप किया सेल्टोस से जुडी हर जानकारी पा सकते हैं। 

    किया मोटर्स अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेल्टोस से पर्दा उठा चुकी है। कंपनी इस कार को भारत के अलावा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी पेश करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में सेल्टोस के बड़े व्हीलबेस वर्जन को चीन में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसके फीचर्स भारतीय वर्जन से काफी अलग हो सकते हैं। 

    चीन में देखी गई केएक्स3 कार में पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। इसका सनरूफ भारतीय मॉडल से काफी बड़ा है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि सेल्टोस के चीनी मॉडल को बड़े पैनोरमिक सनरूफ के साथ पेश किया जा सकता है। बता दें, यह फीचर मिड-साइज़ एसयूवी एमजी हेक्टर में भी दिया गया है। 

    भारत में लॉन्च होने वाली किया सेल्टोस के आगे वाले हिस्से में इलेक्ट्रॉनिक सनरूफ दिया गया है। वहीं, चीन में लॉन्च की जाने वाली कार में फ्रंट से रियर तक पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। भारतीय मॉडल की तुलना किया सेल्टोस का चीनी वेरिएंट 25 एमएम ज्यादा ऊंचा और 30 एमएम ज्यादा लंबा होगा। इसका व्हीलबेस भी 20 एमएम ज्यादा बड़ा होगा।

    चीनी मॉडल में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 115 पीएस की पावर और 144 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम हो सकता है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। केएक्स3 में डीजल इंजन व टर्बोचार्जड पेट्रोल इंजन नहीं मिलेगा।

    भारतीय कार बाजार की बात करें तो यहां किया सेल्टोस को 22 अगस्त 2019 को लॉन्च किया जाएगा। कार की प्राइस 10 लाख रुपए से 17 लाख रुपए के बीच रखी जा सकती है। चीनी मॉडल को कंपनी सितंबर 2019 में आयोजित होने वाले चेंगडू मोटर शो के दौरान उतार सकती है।

    यह भी पढें : भारत में इस सप्ताह लॉन्च होंगी ये चार दमदार कारें

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है