किया सेल्टोस के एयर प्यूरीफायर से जुड़ी जानकारी यहां जानें
किया सेल्टोस में 12 सुगंधों वाला परफ्यूम डिफ्यूजर और एसी में ईको कोटिंग भी मिलेगी।
- Write a कमेंट
लेटेस्ट अपडेट: किया मोटर्स ने 9.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर सेल्टोस एसयूवी को भारत में लॉन्च कर चुकी है। यह कुल 16 वेरिएंट में उपलब्ध है। कंपनी ने इसके साथ तीन इंजन (दो पेट्रोल और एक डीजल) और चार गियरबॉक्स का विकल्प रखा है। यहां आप किया सेल्टोस से जुडी हर जानकारी पा सकते हैं।

किया मोटर्स की सेल्टोस एसयूवी भारतीय बाजार में दस्तक देने को तैयार है। अपने मल्टीप्ल इंजन और ट्रांसमिशन विकल्पों से सेल्टोस पहले ही ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब हो गई है। जिसके नतीज़तन बुकिंग शुरू होने के पहले ही दिन सेल्टोस के 6000 से अधिक यूनिट बुक हो गए। मल्टीपल पॉवरट्रेन ऑप्शन के अलावा सेल्टोस कई ऐसे फीचर्स के साथ भी आएगी, जिन्हें कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में पहली बार पेश किया गया है। इन्हीं फीचर्स में से एक फीचर 'स्मार्ट एयर प्यूरीफायर' है जो कार में एयर की बेहतरीन क्वालिटी बनाए रखने का काम करेगा।

स्मार्ट एयर प्यूरीफायर यूवीओ कनेक्ट सिस्टम से भी लिंक होगा। इसे कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम या यूवीओ लाइट स्मार्टफोन एप्लिकेशन के माध्यम से एक्सेस किया जा सकेगा। एयर प्यूरीफायर से जुड़ी जानकारी के लिए रियर एसी वेंट के ऊपरी हिस्से (आर्मरेस्ट के पीछले भाग) पर 2.16 इंच की एलईडी डिस्प्ले भी दी गई है जिसपर एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) देखी जा सकेगी। इसके अलावा किया सेल्टोस में परफ्यूम डिफ्यूजर भी मिलेगा जो लैवेंडर, फारेस्ट और ओसियन सहित 12 अलग-अलग सुगंध ऑप्शन के साथ आएगा।

किसी अन्य फ़िल्टर की तरह इसे भी समय-समय पर साफ़ करने की जरूरत पड़ेगी। हालांकि यह आपके एरिया में प्रदुषण के स्तर पर भी निर्भर करेगा। सेल्टोस ईको कोटिंग टेक्नोलॉजी के साथ भी आएगी, जो एयर कंडीशनर से गंध को मिटाता है। वर्तमान में यह ताकिन हुंडई वरना और क्रेटा में भी मिलती है।

इस एयर प्योरीफायर के फ़िल्टर को वैक्यूम क्लीनर के द्वारा साफ़ करना होगा। साथ ही हर साइकिल के बाद इसके टाइम को रीसेट करने की भी आवश्यकता होगी। किया ने अब तक इस एयर प्योरीफायर की वारंटी या एयर फिल्टर को बदलने की लागत के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। हमें जो सेल्टोस का टेस्टिंग मॉडल मिला था, वो हमारे चलाने से पहले 200 किमी तक चल चुकी थी और एयर फिल्टर को 485 घंटों के बाद साफ़ करना का निर्देश प्रदर्शित हो रहा था। यदि आप किया सेल्टोस के बारे में और अधिक आधिकारिक चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।
साथ ही पढ़ें:














