• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया ने आंध्र प्रदेश सरकार को सोंपी सोल इलेक्ट्रिक व्हीकल

    कंपनी ने सोल ईवी को आंध्र प्रदेश सरकार के साथ किए गए समझौते के तहत सौंपा है 

    सॉनी
    सॉनी
    published on जनवरी 30, 2019 15:04 ist
    info icon
    published onJan 30, 2019 15:04 IST
    last updated onJan 30, 2019 15:04 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    किया मोटर्स जल्द ही भारतीय कार बाजार में कदम रखने जा रही है। लेकिन बाजार में आने से पहले ही किया इन दिनों काफी चर्चाओं में है। किया ने हाल ही में एसपी2आई (कोडनेम) कॉम्पैक्ट एसयूवी को अपने अनंतपुर (आंध्र प्रदेश) प्लांट में शोकेस किया था। कंपनी ने इसकी टेस्टिंग भी भारत में शुरू कर दी है। साथ ही कंपनी ने आंध्र प्रदेश सरकार को अपनी नई सोल ऑल-इलेक्ट्रिक कार भी सौंप दी है। बता दें, किया मोटर्स ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास हेतु समझौता किया था, जिसके चलते कंपनी ने सरकार को सोल इलेक्ट्रिक कार सौंपी है। 

    यह पहली बार नहीं है जब कंपनी ने सरकार को इलेक्ट्रिक व्हीकल सौंपे हैं। इससे पहले भी कंपनी आंध्र प्रदेश सरकार को नीरो इलेक्ट्रिक व्हीकल, नीरो प्लग-इन हाइब्रिड व्हीकल और नीरो हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल सौंप चुकी हैं। साथ ही कंपनी ने राज्य के अमरावती में स्थित सचिवालय में दो चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किए थे। 

    बात की जाए सोल ईवी की तो, किया ने इसे 2018 ऑटो एक्सपो में पहली बार देश में शोकेस किया था। हालांकि कंपनी ने सोल के नए जनरेशन मॉडल को सरकार को सौंपा है। यह तकनीक के मामले में इसके पुराने जनरेशन मॉडल से कई आगे है। इसमें 64 किलोवाट-ऑवर की लिक्विड-कूल्ड लिथियम-आयन पॉलिमर बैटरी दी गई है। यह सिंगल चार्ज में 450 किमी तक का सफर तय करने में सक्षम है। किया सोल की इलेक्ट्रिक मोटर 201 पीएस का पावर और 395 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है।

    किया के सेल्स और मार्केटिंग हेड मनोहर भट के अनुसार कंपनी फ़िलहाल इन इलेक्ट्रिक कारों को देश में लॉन्च नहीं करेगी। हालांकि इन्हें भविष्य में लॉन्च किया जा सकता है। हुंडई अगले साल देश में अपनी कोना इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करेगी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि हुंडई के स्वामित्व वाली किया मोटर्स भी नई सोल ईवी के साथ भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार में कदम रख सकती है।

    यह भी पढ़ें : हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से जुड़ी नई जानकारियां आईं सामने

    was this article helpful ?

    सॉनी
    <div>A recent addition to the team, Sonny is a fan of the silly yet practical cars like the RS6 wagons and M5 super sedans. Not exactly raised around cars, he had his fill on Hotwheels toys, sports car coffee-table books along with photos and videos of cool cars on the internet. He is also an avid fan of F1 and Formula-E.</div>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है