• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप मेरेडियन फेसलिफ्ट हुई स्पॉट,इसबार मिलेगा एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम का फीचर

    2024 जीप मेरेडियन के लेटेस्ट स्पाय शॉट्स के जरिए इसकी नई डीटेल्स सामने आई है और माना जा रहा है कि ये जल्द लॉन्च हो सकती है।

    भानु
    भानु
    Published On मई 20, 2024 19:09 ist
    info icon
    published onMay 20, 2024 19:09 IST
    last updated onMay 20, 2024 19:09 IST
    407 Views
    • Write a कमेंट

    Jeep Meridian Facelift Spied

    जीप रैंगलर फेसलिफ्ट के लॉन्च होने के बाद अमेरिकन कारमेकर जीप भारत में जीप मेरेडियन के फेसलिफ्ट मॉडल को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मेरेडियन फेसलिफ्ट में क्या कुछ मिलेगा खास,ये आप जानेंगे आगे:

    एक्सटीरियर

    Jeep Meridian Facelift Spied

    नई जीप मेरेडियन के एक्सटीरियर में ​नई ग्रिल और  सिल्वर फिनिशिंग के साथ नए डिजाइन का बंपर नजर आ सकता है। इसके अलावा इसमें इंटीग्रेटेड डेटाइम रनिंग लैंप्स के साथ नया हेडलाइट सेटअप भी दिया जा सकता है। टे​स्ट किए जा रहे मॉडल में फ्रंंट बंपर पर राडार भी देखा गया था जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम मिल सकता है। इसके अलावा इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स,नए डिजाइन की टेललाइट सेटअप और अपडेटेड रियर बंपर भी दिए जा सकते हैं। 

    इंटीरियर

    Jeep Meridian Facelift Interiors

    नई सीट अपहोल्स्ट्री के अलावा मेरेडियन एसयूवी के फेसलिफ्ट मॉडल के केबिन में ज्यादा बदलाव नजर आने की संभावना कम है। हालांकि जीप इसमें कंपास के नाइट ईगल एडिशन की तरह डैशकैम यूनिट और रियर विंडो ब्लाइंड्स जैसी बेसिक एसेसरीज दे सकती है। बता दें कि इसके मौजूदा मॉडल में 10.2 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग और 9-स्पीकर अल्पाइन-ट्यून ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    पावरट्रेन

    जीप मेरेडियन 2024 मॉडल में मैकेनिकल पार्ट पर बदलाव होने की संभावना भी कम ही है। इसमें पहले की तरह 2.0 लीटर टर्बो डीजल इंजन ही मिलेगा जो 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। इसके टॉप वेरिएंट्स में फोर-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन भी मिलेगा। 

    संभावित कीमत और मुकाबला

    मौजूदा मॉडल के मुकाबले नई जीप मेरेडियन की कीमत ज्यादा हो सकती है। इसकी मौजूदा कीमत 33.60 लाख रुपये से लेकर 39.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, स्कोडा कोडिएक और एमजी ग्लोस्टर से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    जीप मेरिडियन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है