• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    तस्वीरों के जरिये डालिए जीप मेरिडियन एसयूवी के एक्सटीरियर व इंटीरियर पर एक नज़र

    जीप भारत में जून में एक नई फुल-साइज़ एसयूवी मेरिडियन को लॉन्च करने वाली है। इस गाड़ी की प्री-लॉन्च बुकिंग मई के पहले हफ्ते में शुरू होगी, वहीं कंपनी इसकी डिलीवरी जून में शुरू करेगी। अपकमिंग जीप मेरिडियन एसयूवी के एक्सटीरियर व इंटीरियर में क्या मिलेगा खास, जानेंगे यहां:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 29, 2022 14:32 ist
    info icon
    published onApr 29, 2022 14:32 IST
    last updated onApr 29, 2022 14:32 IST
    2.9K Views
    • Write a कमेंट

    Jeep Meridian Exterior And Interior Detailed In 10 Pics

    जीप भारत में जून में एक नई फुल-साइज़ एसयूवी मेरिडियन को लॉन्च करने वाली है। इस गाड़ी की प्री-लॉन्च बुकिंग मई के पहले हफ्ते में शुरू होगी, वहीं कंपनी इसकी डिलीवरी जून में शुरू करेगी। अपकमिंग जीप मेरिडियन एसयूवी के एक्सटीरियर व इंटीरियर में क्या मिलेगा खास, जानेंगे यहां:

    फ्रंट 

    Jeep Meridian Exterior And Interior Detailed In 10 Pics

    जीप मेरिडियन का फ्रंट लुक कंपास और अपकमिंग ग्रैंड चेरोकी का मिक्सचर लगता है। हालांकि, इसमें कई यूनीक एलिमेंट्स जरूर दिए गए हैं। इसकी ग्रिल और हेडलैंप की स्टाइलिंग कंपास कार के जैसी लगती है, जबकि इसके फ्रंट का निचला हिस्सा चेरोकी से इंस्पायर्ड लगता है। जीप के दूसरे मॉडल्स की तरह ही इसका फ्रंट लुक भी काफी दमदार लगता है। 

    साइड 

    Jeep Meridian Exterior And Interior Detailed In 10 Pics

    यह गाड़ी अपनी कन्वेंशनल डिज़ाइन के चलते साइड से देखने पर एकदम एसयूवी कार जैसी लगती है। इसकी डिज़ाइन बेहद क्लीन व सिंपल है और काफी आकर्षित करने वाली है। इसमें चारों तरफ बॉडी क्लैडिंग दी गई है जो खासकर साइड से देखने पर नज़र आती है। इसकी शोल्डर लाइन व्हील आर्क के ऊपर की तरफ से शुरू होती है और यह डोर हैंडल्स को भी कवर करती है। साइड पर इसमें ब्लैक पिलर, ड्यूल टोन शेड, रूफ रेल्स और फ्रंट डोर पर क्रोम में 'मेरिडियन' बैजिंग भी दी गई है। 

    व्हील्स 

    Jeep Meridian Exterior And Interior Detailed In 10 Pics

    फोटो में नज़र आ रही इस मेरिडियन एसयूवी कार में 18-इंच के ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स लगे हुए हैं। अनुमान है कि इसमें कंपास की तरह ही ऑल-सीज़न टायर दिए जा सकते हैं।   

    रियर प्रोफाइल 

    Jeep Meridian Exterior And Interior Detailed In 10 Pics

    जीप मेरिडियन एसयूवी में रियर साइड पर कैरेक्टर लाइंस मिलती हैं जो चारों तरफ फैली हुई हैं। इसमें दी गई एलईडी टेललाइट्स बेहद पतली हैं और इनका लुक बेहद मॉडर्न लगता है। इसके रियर बंपर के आधे से ज्यादा हिस्से पर बॉडी क्लैडिंग मिलती है। इस पर रियर फॉग लैंप और ब्रश्ड सिल्वर स्किड प्लेट के साथ रिवर्सिंग लाइट को भी पोज़िशन किया गया है। रियर साइड पर इस गाड़ी में ‘4x4’ बैजिंग भी दी गई है। 

    इंजन 

    Jeep Meridian Exterior And Interior Detailed In 10 Pics

    लॉन्चिंग के दौरान जीप मेरिडियन एसयूवी में कंपास वाला 2-लीटर डीजल इंजन (170 पीएस) ही दिया जाएगा। कमांडर के ब्राज़ील वर्जन (जिस पर मेरिडियन बेस्ड है) में स्टेलेन्टिस का लेटेस्ट 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यही इंजन बाद में मेरिडियन में भी दिया जा सकता है।   

    गियरबॉक्स 

    Jeep Meridian Exterior And Interior Detailed In 10 Pics

    जीप की इस नई कार में दो ट्रांसमिशन ऑप्शंस 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमेटिक दिए जाएंगे। इसके अलावा इंजन के साथ इसमें फोर-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन भी मिलेगा। मेरिडियन में ऑल-व्हील-ड्राइव का ऑप्शन 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ दिया जाएगा। 

    Jeep Meridian Exterior And Interior Detailed In 10 Pics

    इस अपकमिंग कार में जीप का एक्टिव-ड्राइव टेरेन मैनेजमेंट सिस्टम तीन ड्राइव मोड सैंड/मड, स्नो और ऑटो के साथ दिया जाएगा। यह ड्राइव मोड चुने गए टेरेन अनुसार एक्सेलरेशन और गियरबॉक्स सेटिंग को भी बदल देंगे। इसके अलावा इसमें ऑफ-रोडिंग के लिहाज से फोर-व्हील-ड्राइव लो स्विच भी दिया जा सकता है।

    इंटीरियर 

    Jeep Meridian Exterior And Interior Detailed In 10 Pics

    मेरिडियन का केबिन कंपास से लिया गया लगता है, लेकिन इसमें कई मॉडल स्पेसिफिक बदलाव जरूर किए गए हैं। इसके केबिन में ब्राउन और ब्लैक कलर थीम के साथ प्रीमियम अपहोल्स्ट्री दी गई है। इस गाड़ी के डैशबोर्ड और डोर ट्रिम पर सॉफ्ट-टच ब्राउन इंसर्ट भी देखे जा सकते हैं।

    टेक्नोलॉजी

    Jeep Meridian Exterior And Interior Detailed In 10 Pics

    मेरिडियन कार में 10.2-इंच फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पुश-बटन स्टार्ट, मल्टी-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 8-वे पावर एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और पैनोरमिक सनरूफ दिया जाएगा। इसकी सही वेरिएंट-वाइज़ फीचर लिस्ट का खुलासा लॉन्चिंग के दौरान होगा।  

    सेफ्टी 

    Jeep Meridian Exterior And Interior Detailed In 10 Pics

    जीप मेरिडियन में छह एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए जाएंगे। सेफ्टी के लिए इसमें 360 डिग्री कैमरा, हिल स्टार्ट/डिसेंट असिस्ट, रेन ब्रेक असिस्ट, ऑटोमेटिक व्हीकल होल्ड, कई स्टेबिलिटी और ट्रैक्शन असिस्ट फीचर्स भी मिलेंगे। 

    सेकंड व थर्ड रो 

    Jeep Meridian Exterior And Interior Detailed In 10 Pics

    मेरिडियन कार में सेकंड रो पर 3-सीटर बेंच और तीसरी रो पर 2 सीटें दी जाएगी। इसकी तीनों रो में अलग-अलग कूलिंग वेंट्स और रेक्लाइन एडजस्टमेंट फीचर भी मिलेगा। इसकी सेकंड रो की सीटों पर वन-टच टम्ब्ल फीचर दिया जाएगा जिसके चलते इसमें तीसरी रो पर आसानी से एंटर किया जा सकेगा।   

    कंपनी ने फिलहाल जीप मेरिडियन की प्राइस का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि जीप मेरिडियन की कीमत 30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी ग्लोस्टर, स्कोडा कोडिएक और महिंद्रा अल्टुरस से होगा।

    यह भी पढ़ें : 2022 मारुति एक्सएल6 इमेज गैलरी: तस्वीरों के जरिए देखिए इस एमपीवी कार का पूरा लुक

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    जीप मेरिडियन पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है