• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जगुआर एक्सजे की जगह आएगी नई कार, कंपनी कर रही है भविष्य की तैयारी

    टाटा की सहयोगी और ब्रिटिश लग्ज़री कार मेकर जगुआर ने भविष्य की एक अहम योजना को सामने रखा है। कंपनी मौजूदा लग्ज़री सेडान एक्सजे की जगह नया मॉडल लाने वाली है। यह नई कार मौजूदा मॉडल का फेसलिफ्ट वर्जन न होकर पूरी तरह से नयी होगी। दिलचस्प बात ये है कि एक्सजे अच्छा प्रदर्शन कर रही है और काफी लोकप्रिय भी है। गौरतलब है कि एक्सजे में 2010 में बड़े बदलाव हुए थे, इसके बाद 2015 में इसका फेसलिफ्ट वर्जन आया था।

    नबील
    नबील
    Published On जनवरी 07, 2016 14:48 ist
    info icon
    published onJan 07, 2016 14:48 IST
    last updated onJan 07, 2016 14:48 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    Jaguar XJ Sedan

    ऑटोकार से बातचीत के दौरान कंपनी के डिजायन चीफ इयान कैलम ने यह जानकारी दी है। कैलम ने कहा कि ‘मौजूदा एक्सजे का प्रदर्शन अच्छा है, इसके बावजूद हमारा मकसद इससे भी ज्यादा व्यवहारिक और एक नई कार तैयार करने पर है। हम अब नई चीजों की तरफ भी देख रहे हैं।’ हालांकि कैलम ने यह नहीं बताया कि कंपनी नए मॉडल या एक्सजे की जगह लेने वाली कार को कब तक बाज़ार में लाएगी। कैलम ने संकेत देते हुए कहा कि ‘कंपनी की मौजूदा निर्माण क्षमता नए मॉडलों और बड़े पैमाने पर कारें तैयार करने के लिए उपयुक्त नहीं है।’

    Jaguar XJ Sedan

    कैलम ने यह भी जोड़ा कि ‘लगातार कारों की संख्या और मॉडल को बढ़ाना भी एक समस्या है, ऐसी स्थिति में ब्रांड और कंपनी की प्रतिष्ठा खोने का डर बना रहता है। इस मामले में जगुआर लैंड रोवर, बीएमड्ब्ल्यू और ऑडी की तरह नहीं बनना चाहता है।’
    निर्माण क्षमता की बात करें तो ब्रिटेन में जगुआर की निर्माण क्षमता 6.50 लाख कारों की है। एफ-पेस और एक्स-ई मॉडलों की मांग भी बढ़ी है, ऐसे में कंपनी को इन मॉडलों का निर्माण बढ़ाना होगा, यह स्थिति उसके प्लांटों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं होगी।कंपनी स्लोवाकिया में नया प्लांट लगाने जा रही है, जो 2018 से शुरू होगा। इसके निर्माण में 1.5 अरब डॉलर का निवेश होगा और इसमें 2800 लोगों को रोजगार मिलेगा। माना जा रहा है कि यह नया प्लांट कंपनी के ग्लोबल प्रोडक्शन में 1,50,000 कारों की क्षमता जोड़ेगा। कंपनी की योजना इस प्लांट में 3 लाख कारें तैयार करने की है। वर्तमान में जगुआर के प्लांट ब्रिटेन, भारत, ब्राजील और चीन में हैं।

    एक्सई से छोटी कार की संभावनाओं के बारे में कैलम ने कहा कि ‘उनकी टीम लगातार छोटी जगुआर के बारे में बात कर रही है लेकिन अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक योजना नहीं बनी है।’ इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया एक्सके मॉडल को दोबारा बाज़ार में नहीं उतारा जाएगा।

    यह भी पढ़ें

    '2016-यूरोपियन कार आॅफ द ईयर' की दौड़ में शामिल हुई जगुआर एक्सई
     

    सोर्सः आॅटोकार

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    जगुआर एक्सजे पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है