• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जगुआर एक्सई डीज़ल लॉन्च, कीमत 38.25 लाख रूपए

    बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज, मर्सिडीज़-बेंज सी-क्लास, ऑडी ए4 और वोल्वो एस60 को देगी टक्कर

    अकस
    अकस
    Published On मई 22, 2017 13:43 ist
    info icon
    published onMay 22, 2017 13:43 IST
    last updated onMay 22, 2017 13:43 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली ब्रिटिश कार कंपनी जगुआर ने एक्सई सेडान का डीज़ल वर्जन लॉन्च कर दिया है, यह तीन वेरिएंट प्योर, प्रेस्टिज और पोर्टफोलियो में मिलेगी। इसकी कीमत 38.25 लाख रूपए से शुरू होती है, पेट्रोल वर्जन की तुलना में यह करीब 1 लाख रूपए महंगी है, पेट्रोल की कीमत 37.25 लाख रूपए से शुरू होती है। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज, मर्सिडीज़-बेंज सी-क्लास, ऑडी ए4 और वोल्वो एस60 से होगा।

    एक्सई डीज़ल में एक्सएफ सेडान और एफ-पेस एसयूवी वाला 2.0 लीटर का इंजेनियम इंजन दिया गया है, इस इंजन की पावर 180 पीएस और टॉर्क 430 एनएम है। यह इंजन जगुआर के 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। इससे पहले एक्सई सेडान केवल 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन में ही उपलब्ध थी, डीज़ल इंजन का विकल्प आने के बाद इसकी बिक्री में इजाफा होने की उम्मीद है।

    डीज़ल वर्जन में पेट्रोल वर्जन वाले ही फीचर दिए गए हैं, इस में 380 वॉट का मेरिडिएन साउंड सिस्टम, सनरूफ, सराउंड कैमरा सिस्टम, 10 तरह से एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीटें और नेविगेशन सपोर्ट करने वाला 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है।

    यह भी पढें : बीएमडब्ल्यू ने 3-सीरीज की वेरिएंट लिस्ट में किया बदलाव

    was this article helpful ?

    अकस
    <p><span>With a Bachelor's degree in Mechanical Engineering, the attraction for automobiles landed me in the field. The only sport&nbsp;I follow is cars and like to remain updated regarding all the old and new offerings in the market.</span></p>और देखें

    जगुआर एक्सई 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है