• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जगुआर ने घटाए दाम, 2.65 लाख रूपए सस्ती हुई एक्सई पेट्रोल

    पहले एक्सई पेट्रोल, डीज़ल वर्जन से 1.1 लाख रूपए सस्ती थी अब इनके बीच अंतर और बढ़ गया है

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On मई 23, 2017 12:12 ist
    info icon
    published onMay 23, 2017 12:12 IST
    last updated onMay 23, 2017 12:12 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाली ब्रिटिश कार कंपनी जगुआर ने एक्सई सेडान के पेट्रोल वर्जन की कीमतों में 2.65 लाख रूपए की कटौती की है, कीमत घटने के बाद इसका पेट्रोल वर्जन डीज़ल की तुलना में और भी सस्ता हो गया है, पहले इनके बीच अंतर 1.1 लाख रूपए का था।

    जगुआर एक्सई पेट्रोल के प्योर, प्रेस्टिज़ और पोर्टफोलियो वेरिएंट की कीमत पहले क्रमशः 39.9 लाख, 43.69 लाख और 47.99 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) थी, जो अब क्रमशः 37.25 लाख, 41.04 लाख और 45.34 लाख रूपए हो गई हैं।

    एक्सई पेट्रोल में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 200 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो पिछले पहियों पर पावर सप्लाई करता है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 7.7 सेकंड का समय लगता है, इसकी टॉप स्पीड 237 किमी प्रति घंटा है।

    इस सेगमेंट में वोल्वो एस60 के टी5 और टी6 वेरिएंट के अलावा कोई दूसरी कार जगुआर एक्सई पेट्रोल से ज्यादा पावरफुल नहीं है। जगुआर एक्सई का मुकाबला ऑडी ए4, बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज और मर्सिडीज़-बेंज सी-क्लास से है। संभावना है कि कीमतें कम होने के बाद इसकी बिक्री बढ़ेगी।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    जगुआर एक्सई 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है