• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अगले हफ्ते से शुरू होंगी जगुआर एफ-पेस की बुकिंग

     जगुआर की पहली एसयूवी एफ-पेस की बुकिंग अगले हफ्ते से शुरू होंगी। एफ-पेस को अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। बुकिंग राशि पांच लाख रूपए रखी गई है।

    तुषार
    तुषार
    Published On सितंबर 15, 2016 18:56 ist
    info icon
    published onSep 15, 2016 18:56 IST
    last updated onSep 15, 2016 18:56 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    कुछ दिन पहले ही हमने आपको यह जानकारी दी थी कि जगुआर की पहली एसयूवी एफ-पेस को अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में भारत में लॉन्च किया जाएगा। अब ताजा खबर है कि कंपनी अगले हफ्ते से इसकी बुकिंग शुरू करने जा रही है।


    एफ-पेस की बुकिंग राशि पांच लाख रूपए रखी गई है। एफ-पेस की कीमत की जानकारी फिलहाल तो सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कि इसके दाम 85 लाख रूपए से शुरु होकर 1.20 करोड़ रूपए तक जा सकते हैं। इस संभावित कीमत के साथ एफ-पेस का मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज़ जीएलई कूपे, पोर्श मैकन, बीएमडब्ल्यू एक्स-6 और रेंज़ रोवर ईवोक से होगा।

    संभावनाए हैं कि भारत में शुरुआत में एफ-पेस को दो डीज़ल इंजन में उतारा जाएगा। एंट्री लेवल 'प्योर' और 'प्रेस्टीज़' वेरिएंट में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन आएगा। 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा यह इंजन 180 पीएस की पावर और 430 एनएम का टॉर्क देगा। कार की टॉप स्पीड 208 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पाने में इसे 8.7 सेकंड लगेंगे।
    आर-स्पोर्ट वेरिएंट में 3.0 लीटर का 6-सिलेंडर डीज़ल इंजन आएगा। इस इंजन की ताकत 300 पीएस और टॉर्क 700 एनएम का होगा। इस वेरिएंट की टॉप स्पीड 241 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पाने में इसे 6.2 सेकंड का वक्त लगेगा। आर-स्पोर्ट में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल व्हील ड्राइव की सुविधा मिलेगी।

    was this article helpful ?

    तुषार
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    जगुआर एफ-पेस 2016-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है