• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इसुज़ु एमयू-एक्स फेसलिफ्ट में मिलेगा 1.9 लीटर डीज़ल इंजन

    फेसलिफ्ट एमयू-एक्स में टू-व्हील-ड्राइव और ऑल-व्हील-ड्राइव का विकल्प मिलेगा

    रौनक
    रौनक
    Published On जुलाई 05, 2018 12:33 ist
    info icon
    published onJul 05, 2018 12:33 IST
    last updated onJul 05, 2018 12:33 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    Isuzu mu-X facelift (Australia-spec)

    इसुज़ु इन दिनों एमयू-एक्स एसयूवी के फेसलिफ्ट अवतार पर काम कर रही है। भारत में इसे दिवाली के आसपास लॉन्च किया जाएगा। फेसलिफ्ट एमयू-एक्स में कई कॉस्मेटिक बदलाव और नए फीचर आयेंगे। सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में नज़र आयेगा।

    अपडेट एमयू-एक्स में नया 1.9 लीटर डीडीआई ब्लू पावर डीज़ल इंजन मिलेगा। यह इंजन अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध डी-मैक्स वी-क्रॉस फेसलिफ्ट और एमयू-एक्स में दिया गया है। इसकी पावर 164 पीएस और टॉर्क 360 एनएम है। । अप्रैल 2020 से लागू होने वाले बीएस-6 उत्सर्जन नियमों को ध्यान में रखते हुए इस में नया 1.9 लीटर डीज़ल इंजन दिया जा रहा है। मौजूदा मॉडल की बात करें तो इस में 3.0 लीटर डीज़ल इंजन लगा है, जो 177 पीएस की पावर और 380 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन किसी भी तरह से बीएस-6 उत्सर्जन मानकों पर फिट नहीं बैठता। 1.9 लीटर डीज़ल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। चर्चाएं हैं कि आने वाले समय में कंपनी 1.9 लीटर डीज़ल इंजन का पावरफुल वर्जन भी भारत में पेश कर सकती है। पावरफुल वर्जन आने के बाद मुकाबले में मौजूदा फोर्ड एंडेवर और टोयोटा फॉर्च्यूनर को कड़ी टक्कर मिलेगी।

    2018 Isuzu D-Max V-Cross

    कयास लगाए जा रहे हैं कि एमयू-एक्स के अलावा कंपनी जल्द ही डी-मैक्स वी-क्रॉस का फेसलिफ्ट अवतार भी लाने वाली है। चर्चाएं हैं कि कंपनी डी-मैक्स वी-क्रॉस फेसलिफ्ट में भी नया इंजन देगी। डी-मैक्स वी-क्रॉस फेसलिफ्ट को अगले साल भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

    यह भी पढें : फोर्ड एंडेवर फेसलिफ्ट Vs फॉर्च्यूनर Vs रेक्सटन Vs पज़ेरो स्पोर्ट

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    इसुज़ु एमयू-एक्स पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    sreeram boppana
    Oct 7, 2019, 7:55:37 PM

    none of the isuzu press releases are highlighting on fuel economy it may bring with reduced engine capacity!

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है