• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब ब्रिटेन की सड़कों पर भी दौड़ेगी भारत में बनी फोर्ड फीगो

    भारत में बनी फोर्ड फीगो जल्द ही ब्रिटेन की सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। फोर्ड की योजना फीगो के सेकेंड जनरेशन वर्जन को ब्रिटेन में लॉन्च करने की है। वहां पर इसे केए प्लस (Ka+) के नाम से उतारा जाएगा। यह पहले से मौजूद 3-डोर वाली केए हैचबैक की जगह लेगी।

    अलशार
    अलशार
    modified on जून 09, 2016 18:06 ist
    info icon
    published onJun 09, 2016 17:41 IST
    last updated onJun 09, 2016 18:06 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    भारत में बनी फोर्ड फीगो जल्द ही ब्रिटेन की सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। फोर्ड की योजना फीगो के सेकेंड जनरेशन वर्जन को ब्रिटेन में लॉन्च करने की है। वहां पर इसे केए प्लस (Ka+) के नाम से उतारा जाएगा। यह पहले से मौजूद 3-डोर वाली केए हैचबैक की जगह लेगी।

    इसकी कीमत भारतीय करेंसी के मुताबिक 8.85 लाख रूपए होगी। फोर्ड यूके ने कार की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। कारों की डिलिवरी अक्टूबर 2016 से शुरू होगी। नई फीगो को गुजरात स्थित साणंद प्लांट में तैयार किया जा रहा है।

    बात करें कार में हुए बदलाव की तो यूके मॉडल में 6 एयरबैग, फोर्ड का सिंक वॉयस एक्टिवेटेड फोन और ऑडियो सिस्टम, स्मार्टफोन डॉकिंग स्टेशन, स्पीड लिमिटर और हिल स्टार्ट असस्टि जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यूके मॉडल 5-डोर में होगा, जो दो वेरिएंट स्टाइल और जीटेक में मिलेगा। इसकी हैंडलिंग और राइडिंग यूरोपियन मार्केट की मांग के अनुरूप होगी। कंपनी का दावा है कि इस मॉडल में फ्रंट हैडरूम और रियर लैगरूम बेहतर होगा। साइज की बात करें तो यह फोर्ड फिएस्टा से लम्बाई के मामले में 20 एमएम छोटी होगी।

    पावर स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है। संभावना है इसमें 1.2 लीटर का इंजन मिलेगा। यह फोर्ड फिएस्टा में मौजूद 1.25 लीटर से मिलता-जुलता होगा। उम्मीद है यह इंजन दो पावर आउटपुट ऑप्शन में आएगा। एक की पावर 69.9 पीएस और दूसरे की पावर 85.1 पीएस होगी।

    was this article helpful ?

    अलशार
    <p>Alshaar is a fun-loving, bike-riding travel enthusiast. He's our go-to man for feature stories. When he's not writing, he would either be immersed in his books or glued to a TV, watching sports. Twitter: @alshaark</p>और देखें

    फोर्ड फिगो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है