• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानें, हुंडई वेन्यू पर कितना चल रहा है वेटिंग पीरियड

    हुंडई वेन्यू की सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में नई एंट्री हुई है, इसका मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सन और फोर्ड ईकोस्पोर्ट से होगा।

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 23, 2019 13:21 ist
    info icon
    published onMay 23, 2019 13:21 IST
    last updated onMay 23, 2019 13:21 IST
    638 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई वेन्यू भारत में लॉन्च हो चुकी है। यह कंपनी की पहली सब-4 मीटर एसयूवी है। इसकी कीमत 6.5 लाख रूपए से 11.10 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह पांच वेरिएंट और तीन इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है।

    हुंडई वेन्यू खरीदने की चाहत रखने वालों की सुविधा के लिए यहां हम कार के वेटिंग पीरियड से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। इसे देखकर आप अनुमान लगा सकते हैं कि यदि आप अभी कार खरीदते हैं तो आपको वेन्यू की डिलीवरी कब तक मिलेगी, तो आइए बढ़ते हैं आगे और जानते हैं इसके बारे में...

    शहर

    हुंडई वेन्यू

    नई दिल्ली

    45 से 55 दिन

    बैंगलुरू

    40 से 45 दिन

    मुंबई

    1 से 2 महीने

    हैदराबाद

    40 से 45 दिन

    पुणे

    40 से 55 दिन

    चेन्नई

    1 महीना

    जयपुर

    20 से 25 दिन

    अहमदाबाद

    42 दिन

    गुरूग्राम

    2 महीने

    लखनऊ

    1 महीना

    कोलकाता

    1 महीना

    ठाणे

    1 से 2 महीने

    सूरत

    1 महीना

    गाजियाबाद

    0 (ई वेरिएंट को छोड़कर)

    चंडीगढ़

    1 महीना

    पटना

    6 सप्ताह

    कोयंबतूर

    6 सप्ताह

    इंदौर

    2 महीने

    नोएडा

    2 महीने

    यहां हमने प्रमुख 19 शहरों के वेटिंग पीरियड से जुड़ी जानकारी साझा की है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि अलग-अलग शहरों में कार के वेरिएंट, इंजन और कलर के हिसाब से वेटिंग पीरियड का समय अलग-अलग हो सकता है।

    लिस्ट में गाजियाबाद इकलौता शहर है जहां गाड़ी के बेस मॉडल ई को छोड़कर किसी भी वेरिएंट पर कोई वेटिंग पीरियड नहीं है। अगर आप गाजियाबाद के रहने वाले हैं तो आपको तुरंत कार की डिलीवरी मिल जाएगी। दिल्ली, गुरूग्राम, नोयडा, मुंबई और ठाणे जैसे शहरों में एक महीने से लेकर 40 दिन तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। जयपुर इकलौता शहर है जहां हुंडई वेन्यू पर सबसे कम 20 दिन से लेकर एक महीने का वेटिंग पीरियड है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    हुंडई वेन्यू 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है