• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वेटिंग घटाने के लिए हुंडई फिर बढ़ाएगी इस कार का प्रोडक्शन

    हुंडई क्रेटा की लॉन्च के साथ ही जबरदस्त मांग बनी हुई है। इसे देखते हुए कंपनी एक बार फिर क्रेटा का प्रोडक्शन बढ़ाने जा रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक क्रेटा का प्रोडक्शन 20 फीसदी तक बढ़ा कर 12000 कारें प्रति माह किया जाएगा। इस योजना पर जून-2016 से काम शुरू हो जाएगा। क्रेटा के कुछ वेरिएंट के लिए छह महीने तक की वेटिंग चल रही है।

    सुमित
    सुमित
    Published On अप्रैल 26, 2016 12:53 ist
    info icon
    published onApr 26, 2016 12:53 IST
    last updated onApr 26, 2016 12:53 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई क्रेटा की लॉन्च के साथ ही जबरदस्त मांग बनी हुई है। इसे देखते हुए कंपनी एक बार फिर क्रेटा का प्रोडक्शन बढ़ाने जा रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक हुंडई क्रेटा का प्रोडक्शन 20 फीसदी तक बढ़ा कर 12000 कारें प्रति माह किया जाएगा। इस योजना पर जून-2016 से काम शुरू हो जाएगा। क्रेटा के कुछ वेरिएंट के लिए छह महीने तक की वेटिंग चल रही है।   

    करीब एक महीने पहले ही क्रेटा ने एक लाख बुकिंग का आंकड़ा पार किया था। मार्च के आखिर तक 68 हजार क्रेटा ग्राहकों को डिलिवर की गईं। फिलहाल हुंडई हर महीने 10 हजार क्रेटा बना रही है। इनमें से आठ हजार कारें घरेलू बाजार और बाकी कारें विदेशी बाजारों के लिए हैं। हुंडई की योजना क्रेटा को 90 देशों में एक्सपोर्ट करने की है।

    क्रेटा, पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन विकल्पों में मौजूद है। पेट्रोल वर्जन में 1.6 लीटर का इंजन लगा है। डीज़ल में 1.4 लीटर और 1.6 लीटर के इंजन का विकल्प मौजूद है। इसमें दिया 1.6 लीटर का इंजन सबसे ताकतवर है। यह इंजन 128 पीएस की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देता है। ऑटोमैटिक वर्जन की मांग को देखते हुए हाल ही में इसके पेट्रोल वर्जन में भी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की पेशकश की गई है।

    क्रेटा के मुकाबले में होंडा भी जल्द ही बीआर-वी को उतारने वाली है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्रेटा को बीआर-वी कहां तक और कितनी टक्कर दे पाएगी।

    यह भी पढ़ें : हुंडई क्रेटा पेट्रोल का ऑटोमैटिक वर्जन लॉन्च, कीमत 13.48 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है