• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस महीने हुंडई कारों पर मिल रही 2 लाख रुपये तक की छूट 

    जो ग्राहक दिवाली ऑफर्स से चूक गए उनके लिए हुंडई कार लेने का यह सबसे अच्छा समय है।

    निखिल
    निखिल
    Published On नवंबर 14, 2019 16:53 ist
    info icon
    published onNov 14, 2019 16:53 IST
    last updated onNov 14, 2019 16:53 IST
    725 Views
    • Write a कमेंट

    फेस्टिव सीजन खत्म हो चुका है लेकिन कोरियन कार निर्माता हुंडई मोटर्स अब भी अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट और ऑफर्स की पेशकश कर रही है। ऐसे में यदि आप दिवाली ऑफर्स का लाभ नहीं उठा पाएं तो हुंडई कार लेने के लिए यह सर्वश्रेष्ठ समय है। हालांकि, ये ऑफर्स केवल 31 नवंबर 2019 तक ही मान्य है।  

    हुंडई ग्रैंड आई10

    हुंडई इस महीने अपनी इस सब-4 मीटर हैचबैक पर 75,000 रुपये तक की छूट दे रही है। हालांकि, हाल ही में हुंडई ने ग्रैंड आई10 के ऑटोमैटिक और डीजल वेरिएंट को बंद करने का फैसला लिया है। ऐसे में ये ऑफर्स केवल पेट्रोल और सीएनजी मॉडल्स पर ही मान्य है।  

    हुंडई एलीट आई20

    इस महीने एलीट आई20 के डीजल और पेट्रोल दोनों वेरिएंट पर 65,000 रुपये तक के डिस्काउंट उपलब्ध है। जानकारी के लिए बता दें कि हुंडई इन दिनों आई20 के नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल पर भी काम कर रही है जिसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है। टेस्टिंग मॉडल की प्राप्त फोटोज़ के अनुसार नई आई20 में एनालॉग की जगह डिजिटल-इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी इसमें कई अन्य नए फीचर्स की पेशकश भी करेगी। संभावना है कि न्यू आई20 को फरवरी 2020 में होने वाले ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया जाएगा।  

    हुंडई सैंट्रो

    हुंडई सैंट्रो पेट्रोल और सीएनजी दोनों पॉवरट्रेन के साथ आती है। इस महीने हुंडई अपनी इस एंट्री-लेवल कार पर 55,000 रुपये तक के लाभ दे रही है। 

    बता दें हाल ही में ग्लोबल एनकैप द्वारा सैंट्रो का क्रैश टेस्ट किया गया था, जिसमे इसे एडल्ट सेफ्टी के लिए केवल 2-स्टार रेटिंग मिली।   

    हुंडई क्रेटा

    क्रेटा, हुंडई मोटर्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। ऐसा बहुत कम देखा गया है जब कंपनी क्रेटा पर डिस्काउंट की पेशकश करती है। लेकिन बढ़ते कम्पटीशन के चलते क्रेटा की चमक थोड़ी फीकी जरुर हो रही है। ऐसे में ग्राहकों को एक बार फिर अपनी ओर आकर्षित करने के लिए हुंडई अपनी इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी पर कुल 80,000 रुपये तक के लाभ दे रही हैं। क्रेटा पर उपलब्ध यह ऑफर पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल्स पर मान्य है। 

    आई20 की तरह जल्द ही कंपनी क्रेटा का भी नेक्स्ट-जनरेशन वर्ज़न लॉन्च करेगी। उम्मीद है कि नई क्रेटा को भी 2020 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया जा सकता है। 

    हुंडई एक्सेंट

    हुंडई की इस सब-4 मीटर सेडान के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स पर 95,000 रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। 

    हाल ही में हुंडई ने घोषणा की है कि नेक्स्ट-जनरेशन एक्सेंट को ''ऑरा'' के नाम से उतारा जाएगा। यह ग्रैंड आई10 निओस पर बेस्ड होगी।    

    हुंडई वरना

    इस नवंबर माह हुंडई वरना पर 60,000 रुपये तक के ऑफर्स उपलब्ध है। 

    हुंडई की अन्य कारों की तरह वरना का भी नया मॉडल (फेसलिफ्ट) लॉन्चिंग के लिए तैयार है। इसे 2020 की शुरुआत में किया सेल्टोस वाले 1.5-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ उतारा जा सकता है।   

    हुंडई ट्यूसॉन

    यदि आप इस महीने हुंडई की इस मिड-साइज एसयूवी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसपर आप 2 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। अन्य कारों की तरह ट्यूसॉन के भी पेट्रोल और डीजल दोनों मॉडल्स पर यह डिस्काउंट/ऑफर्स उपलब्ध है। कंपनी अगले महीने इसका भी अपडेटेड वर्ज़न उतार सकती है। 

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई क्रेटा 2015-2020

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है