• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई लाई खास ऑफर, इन कारों पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

    साल 2016 के आखिरी महीने में ज्यादा से ज्यादा ग्राहक जुटाने और कारों का स्टॉक निपटाने के लिए हुंडई मोटर्स ‘दिसंबर डिलाइट’ ऑफर लेकर आई है। इस स्कीम के तहत हुंडई की चुनिंदा कारों पर दो लाख रूपए तक के फायदे दिए जा रहे हैं।

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On दिसंबर 07, 2016 19:32 ist
    info icon
    published onDec 07, 2016 19:26 IST
    last updated onDec 07, 2016 19:32 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    ऑफर में आई20 एक्टिव, क्रेटा, एलांट्रा और ट्यूसॉन को शामिल नहीं किया गया है।

    इयॉन

    हुंडई की एंट्री लेवल कार इयॉन पर कुल 60,000 रूपए तक की छूट दी जा रही है। इस में 55,000 का कैश डिस्काउंट और सरकारी कर्मचारियों के लिए 5,000 रूपए का अतिरिक्त डिस्काउंट शामिल है।

    आई-10

    आई-10 पर कुल 53,000 रूपए तक की छूट मिलेगी। इस में 48,000 रूपए तक का कैश डिस्काउंट और सरकारी कर्मचारियों के लिए 5,000 रूपए की अतिरिक्त छूट शामिल है।

    ग्रैंड आई-10

    हुंडई अगले साल ग्रैंड आई-10 का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च करने वाली है। ऐसे में दिसम्बर ऑफर के दौरान कंपनी इसकी ज्यादा से ज्यादा यूनिट बेचना चाहती है ताकि नए लॉन्च से पहले पुराना स्टॉक खत्म हो सके। ऐसे में कंपनी इसके सभी वेरिएंट पर कुल 91,000 रूपए तक की छूट दे रही है। इसमें मुफ्त इंश्योरेंस और एक साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी शामिल है। ऑफर के तहत ग्रैंड आई-10 पर 20,000 रूपए की नगद छूट, 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है। वहीं सरकारी कर्मचारियों को 7,000 रूपए की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी।

    एक्सेंट

    यह एक कॉम्पैक्ट सेडान है। इसके पेट्रोल वेरिएंट पर कुल 52,000 रूपए तक की छूट मिल रही है, इसमें 25,000 रूपए की नगद छूट, 20,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और सरकारी कर्मचारियों के लिए 7000 रूपए के अतिरिक्त फायदे शामिल हैं। एक्सेंट के डीज़ल वेरिएंट पर नगद डिस्काउंट 15,000 रूपए है, जबकि एक्सचेंज बोनस और सरकारी कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त फायदे पेट्रोल वेरिएंट की तरह ही हैं।

    एलीट आई-20

    दिसंबर डिलाइट ऑफर के तहत एलीट आई-20 के सभी वेरिएंट (पेट्रोल और डीज़ल) पर 35,000 रूपए तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इस में 15,000 रूपए की नगद छूट और 20,000 रूपए के फायदे एक्सचेंज बोनस के तौर पर दिए जा रहे हैं।

    वरना

    हुंडई अगले साल वरना का भी नया अवतार लॉन्च करने वाली है। ऐसे में स्टॉक को निपटाने के लिए कंपनी इस पर भी भारी छूट दे रही है। हुंडई वरना के बेस वेरिएंट (पेट्रोल) को 6.99 लाख रूपए की विशेष कीमत पर दिया जा रहा है। इस के अलावा सभी वेरिएंट पर एक लाख रूपए तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इन में 30,000 रूपए का कैश डिस्काउंट, 50,000 रूपए का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस शामिल है। अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो इस पर 10,000 रूपए की अतिरिक्त छूट भी ले सकते हैं।

    सेंटा-फे

    सबसे ज्यादा फायदा हुंडई की सेंटा-फे एसयूवी पर मिलेगा। सेंटा-फे पर कंपनी दो लाख रूपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें एक लाख रूपए की नगद छूट और एक लाख रूपए का एक्सचेंज बोनस शामिल है।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है