हुंडई ने शुरू किया 'लॉयल्टी प्रोग्राम', नए ग्राहकों को मिल सकेगा फायदा
हुंडई (Hyundai) अपने नए ग्राहकों के लिए नया लॉयल्टी प्रोग्राम 'हुंडई मोबिलिटी मेम्बरशिप' (Hyundai Mobility Membership) लेकर आई है।
- Write a कमेंट

इसके लिए हुंडई ने देश के कई जाने-माने ब्रांडस के साथ साझेदारी भी की है। लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत ग्राहकों को तमाम श्रेणियों में एक्सक्लूसिव ऑफर्स व बेनिफिट्स मिल सकेंगे।
अगर कोई भी ग्राहक हुंडई की कार को 13 अगस्त 2020 तक या उसके बाद भी खरीदते हैं तो वह इस मेंबरशिप को प्राप्त कर सकेंगे। हुंडई का कहना है कि कंपनी के सभी मौजूदा ग्राहकों को यह मेंबरशिप अगले फेज़ तक मिल सकेगी।
यह भी पढ़ें : टोयोटा अर्बन क्रूज़र का दूसरा टीज़र जारी, अगस्त के अंत तक बुकिंग हो जाएगी शुरू
इस लॉयल्टी प्रोग्राम को प्राप्त करने की एनरोलमेंट प्रकिया में कुल पांच स्टेप: हुंडई मोबिलिटी मेम्बरशिप ऐप का इंस्टालेशन, रजिस्ट्रेशन, सिलेक्शन ऑफ़ इंटरेस्ट, व्हीकल की डिटेल्स फिल करना और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना शामिल हैं। इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप 'हुंडई मोबिलिटी मेम्बरशिप' माइक्रोसाईट www.membership.hyundai.co.in पर विज़िट कर सकते हैं।

ग्राहकों को रेजिस्ट्रेशन के लिए व्हीकल आइडेंटिफिकेशन नंबर (वीआईएन), मोबाइल नंबर और ई-मेल एड्रेस जैसी डिटेल्स देने की आवश्यकता होगी। यह लॉयल्टी प्रोग्राम कुल तीन श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें कोर, मोबिलिटी और लाइफस्टाइल शामिल हैं।
कोर केटेगरी में कार से जुड़ी सभी जरूरतें जैसे एक्सेसरी, ऑइल और टायर्स शामिल हैं। मोबिलिटी श्रेणी में पर्सनल ट्रेवल से संबंधित चीज़ें शामिल हैं जैसे सब्सक्रिप्शन मॉडल्स, रेंटल्स, राइड हेलिंग और चौफ़र सर्विस। वहीं, लाइफस्टाइल केटेगरी में ग्राहकों को एंटरटेनमेंट, फ़ूड और डोरस्टेप सर्विस से जुड़े लाभ मिल सकेंगे।
यह भी पढ़ें : टाटा टियागो,टिगॉर,नेक्सन और हैरियर की प्राइस लिस्ट में हुआ बदलाव, जानिए पहले से कितनी सस्ती या महंगी हुईं ये कारें














