• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज कर सकती है हुंडई, टारगेट से 11 हजार कारें ज्यादा बिकीं

    क्रेटा की सफलता ऐसा रंग लाएगी, यह हुंडई ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। इस नए मॉडल के दम पर कंपनी रिकॉर्ड बिक्री की ओर बढ़ रही है। भारतीय कार बाजार में तो कंपनी अपने निर्धारित लक्ष्य से कहीं आगे निकल गई है। घरेलू बाजार में हुंडई ने इस साल 4.76 लाख कारें बेची हैं जबकि लक्ष्य 4.65 लाख कारों का था। यानी कंपनी ने 11 हजार कारें ज्यादा बेचीं। सूत्रों की माने तो साल खत्म होते-होते यह आंकड़ा 5 लाख के पार जा सकता है।

    सुमित
    सुमित
    Published On दिसंबर 30, 2015 12:00 ist
    info icon
    published onDec 30, 2015 12:00 IST
    last updated onDec 30, 2015 12:00 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai India Likely to Register Record Sales in 2015

    यह भी पढ़ें: भारतीय मार्केट में हुंडई ने बेची 40 लाख कारें

    Hyundai Creta

    क्रेटा की बात करें तो इसकी बुकिंग 92 हजार के पार पहुंच गई है। इनमें 16 हजार कारें निर्यात के लिए हैं। लॉन्च के पांच महीने में ही यह कॉम्पैक्ट एसयूवी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार हो गई है। बढ़ती मांग के चलते कंपनी ने क्रेटा का प्रोडक्शन 6500 कारों से बढ़ाकर 7500 यूनिट प्रति माह कर दिया है।

    यह भी पढ़ें: क्रेटा बनी इंडियन कार ऑफ द ईयर-2016, बलेनो और क्विड को पीछे छोड़ा

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है