• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई दिवाली ऑफर्स: कीजिए 2 लाख रुपये तक की बचत

    भारत में फेस्टिवल सीज़न शुरू हो चुका है। ऐसे में कंपनी अपनी बहुत सी कारों पर काफी सारे ऑफर्स और डिस्काउंट की पेशकश कर रही है।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 07, 2019 09:52 ist
    info icon
    published onOct 07, 2019 09:52 IST
    last updated onOct 07, 2019 09:52 IST
    407 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई मोटर्स इंडिया ने हाल ही में एलांट्रा फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है। कंपनी ने एलांट्रा फेसलिफ्ट की प्राइस 15.89 लाख रखी है। यदि आप भी इस त्यौहारी सीज़न पर हुंडई की कोई कार खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आगे जानिए कंपनी की कौनसी कार पर मिल रहा है कितना फायदा:

    हुंडई सेंट्रो

    हुंडई अपनी इस हैचबैक के पेट्रोल मॉडल पर कुल 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। साथ ही कंपनी इसपर चौथे साल के रूप में अतिरिक्त एक्सटेंडेड वॉरन्टी और रोड साइड असिस्टेंस की भी पेशकश कर रही है। 

    हुंंडई ग्रैंड आई10

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस की लॉन्चिंग के बाद अब ग्रैंड आई10 पर ग्राहकों को 95,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेंट्रो की ही तरह हुंडई इस गाड़ी के साथ भी चौथे साल के लिए अतिरिक्त एक्सटेंडेड वॉरन्टी और रोड साइड असिस्टेंस दे रही है। 

    हुंडई ग्रैंड आई10 निओस

    कंपनी की ओर से इस कार पर किसी तरह के ऑफर की पेशकश नहीं की जा रही है। हालांकि, हुंडई इस कार की जल्द से जल्द डिलीवरी देने की बात ज़रूर कह रही है। 

    हुंडई एलीट आई20

    हुंडई, एलीट आई20 पर चौथे साल के लिए अतिरिक्त एक्सटेंडेड वॉरन्टी और रोड साइड असिस्टेंस  की पेशकश कर रही है।। साथ ही इस प्रीमियम हैचबैक पर 65,000 रुपये के फायदे भी दिए जा रहे हैं। 

    हुंडई क्रेटा

    कंपनी अपनी इस पॉपुलर एसयूवी पर अतिरिक्त एक्सटेंडेड वॉरन्टी, रोड साइड असिस्टेंस और 80,000 रुपये तक के फायदो की पेशकश कर रही है। 

    हुंडई एक्सेंट

    हुंडई इस सब 4 मीटर सेडान पर 95000 रुपये तक के भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रही है। कंपनी के दूसरे मॉडल्स की तरह इसपर भी अतिरिक्त एक्सटेंडेड वॉरन्टी और रोड साइड असिस्टेंस की पेशकश की जा रही है। 

    हुंडई वरना

    यदि आप हुंडई वरना खरीदने की योजना बना रहे है तो कंपनी की ओर से आपको 60,000 रुपये के फायदे दे रही है। इसके अलावा कार के साथ अतिरिक्त एक्सटेंडेड वॉरन्टी और रोड साइड असिस्टेंस का लाभ भी दिया जा रहा है। 

    हुंडई ट्यूसॉन

    हुंडई अपनी इस एसयूवी पर सबसे ज्यादा 2 लाख रुपये तक के फायदो की पेशकश कर रही है। साथ ही इसके साथ भी एक्सटेंडेड वॉरन्टी और रोड साइड असिस्टेंस का लाभ भी दिया जा रहा है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    हुंडई ट्यूसॉन 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है