• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द ही 92 देशों में एक्सपोर्ट होगी हुंडई क्रेटा

    हुंडई क्रेटा काॅम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में इस समय का सबसे चर्चित नाम है। यह लाॅन्चिंग से पूर्व और लाॅन्चिंग के बाद में भी काफी सुर्खियों में रहा है। इसकी सफलता की कहानी न केवल भारतीय बाजार में बल्कि विदेशी बाजार में भी गढ़ी जा रही है। अब जल्द ही क्रेटा को 92 देशों में निर्यात किया जाएगा।

    नबील
    नबील
    Published On मार्च 22, 2016 11:19 ist
    info icon
    published onMar 22, 2016 11:19 IST
    last updated onMar 22, 2016 11:19 IST
    39 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Creta

    फिलहाल इसे केवल भारत और चाइना में ही तैयार किया जा रहा है। चाइना में इसे आईएक्स20 नाम से बेचा जा रहा है। हालांकि बढ़ती जा रही क्रेटा की डिमांड के चलते कंपनी फिलहाल इसे कुछ ही देशों में एक्सपोर्ट करने में सक्षम है। अभी हालही में क्रेटा को ब्राज़ील में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे अंदेशा लगाया जा सकता है कि कंपनी क्रेटा के मार्केट का विस्तार करने में जुटी है।

    Hyundai Creta

    भारत में इस समय क्रेटा की मांग काफी अधिक है। क्रेटा ने एक लाख बुकिंग का आंकड़ा पार किया गया है, वहीं इस वेटिंग पीरियड को कम करने के लिए हुंडई लगातार इसका प्रोडक्शन बढ़ाने में लगी हुई है। अभी कंपनी ने इस काॅम्पैक्ट एसयूवी का प्रोडक्शन दस हजार से बढ़ाकर 12500-13 हजार यूनिट प्रति माह के बीच किया है। इससे बावजूद वेटिंग पीरियड में कमी नहीं हो पा रही है। दूसरी ओर, कुछ ही दिनों पहले इसी सेगमेंट में मारूति ने विटारा ब्रेज़ा उतारी है जो क्रेटा की बिक्री में रूकावट का काम कर सकती है। लेकिन विटारा ब्रेज़ा कितना हुंडई क्रेटा को रोक पाएगी या नहीं रोक पाएगी, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

    Hyundai Creta

    वर्तमान समय में भारत में निर्मित क्रेटा को 44 से अधिक देशों में निर्यात किया जा रहा है। इसमें साउथ ईस्ट एशिया, साउथ अमेरिका, अफ्रिका और मिडिल ईस्ट सहित कई देश शामिल है। हुंडई ने टेस्टिंग के लिए क्रेटा की कुछ यूनिट को यूएस में भी भेजा है।

    देखें हुंडई क्रेटा के 1.6 वीटीवीटी पेट्रोल का एक्सपर्ट रिव्यू

    अधिक पढ़ें: हुंडई क्रेटा

    यह भी पढ़ें: आठ महीने में क्रेटा को मिले 50 हजार ग्राहक, एक लाख लोग वेटिंग लिस्ट में

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    हुंडई क्रेटा 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है