• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई लाएगी क्रेटा पेट्रोल और आई-20 के ऑटोमैटिक वेरिएंट

    कोरियाई कार कंपनी हुंडई ने संकेत दिए हैं कि वो जल्द ही क्रेटा के पेट्रोल वर्जन और प्रीमियम हैचबैक एलीट आई-20 को ऑटोमैटिक गियर ट्रांसमिशन के साथ उतार सकती है। फिलहाल क्रेटा के 1.6 लीटर डीज़ल इंजन वाले वेरिएंट में ही 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं एलीट आई-20 केवल मैनुअल गियर ट्रांसमिशन में ही उपलब्ध है।

    सुमित
    सुमित
    Published On अप्रैल 04, 2016 19:32 ist
    info icon
    published onApr 04, 2016 19:32 IST
    last updated onApr 04, 2016 19:32 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई के एक प्रवक्ता के मुताबिक क्रेटा के पेट्रोल वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स देने की काफी संभावाएं मौजूद हैं। हमें अपने डीलरों से काफी इनपुट और ग्राहकों की ओर से काफी पूछताछ भरे सवाल मिले हैं। हुंडई प्रवक्ता ने यह साफ किया कि कंपनी अपनी कारों में एएमटी (ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) नहीं देगी। कारों में या तो मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा या फिर पूरी तरह से ऑटोमैटिक गियरबॉक्स। कंपनी को उम्मीद है कि अगर क्रेटा के पेट्रोल वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की पेशकश की जाती है तो इसकी बिक्री में 30 फीसदी का इजाफा होगा। इसके साथ ही प्रवक्ता ने यह भी कहा कि कंपनी एलीट आई-20 के पेट्रोल वेरिएंट में भी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प ला सकती है।

    कंपनी की ओर से यह घोषणा ऐसे वक्त में हुई है जब ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कारों की मांग घरेलू कार बाजार में जोर पकड़ रही है। महिन्द्रा टीयूवी-300 की बिक्री के आंकड़ों में आधे से ज्यादा संख्या ऑटोमैटिक वेरिएंट की है। दरअसल शहरी ड्राइविंग में ऑटोमैटिक कारें आरामदायक साबित होती हैं और शहरों में बढ़ते ट्रैफिक की वजह से लोग ऑटोमैटिक कारों को ज्यादा अहमियत देने लगे हैं। इसीलिए कार कंपनियों ने एंट्री लेवल हैचबैक कारों में भी ऑटोमैटिक वेरिएंट देने की शुरुआत कर दी है।

    क्रेटा, हुंडई के लिए शुरू से ही अच्छी सफलता लेकर आई है। इसे एक लाख से ज्यादा बुकिंग मिली हैं। क्रेटा को 92 से ज्यादा देशों में निर्यात किया जाना है। क्रेटा ने साल 2016 का 'कार ऑफ द ईयर' अवॉर्ड भी अपने खाते में डाला है। वहीं एलीट आई-20 के साथ भी कुछ ऐसा ही मामला है। मारूति की बलेनो के आने से पहले अपने सेगमेंट में यह बादशाह बनी हुई थी। बलेनो के आने के बाद इसकी राहें थोड़ी मुश्किल जरूर हुई हैं।

    क्रेटा का मुकाबला मारूति की एस-क्रॉस, हाल ही में लॉन्च हुई विटारा ब्रेज़ा और  रेनो की नई डस्टर से है। क्रेटा के डीज़ल ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 15.1 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) है। माना जा रहा है कि पेट्रोल वर्जन में क्रेटा के ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत दो लाख रूपए तक कम यानी  13.1 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) हो सकती है।

    यह भी पढ़ें : मई तक लॉन्च होगी नई हुंडई एलांट्रा
     

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है