• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा इंडिया ने लॉन्च किया वर्चुअल शोरूम,गाड़ियों का मिलेगा 360 डिग्री व्यू

    होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने एक वर्चुअल शोरूम लॉन्च किया है जिसमें कंपनी के किसी भी मॉडल को घर बैठे बैठे पूरी जानकारी के साथ देखा जा सकेगा और ये आपको एक असली शोरूम में जाकर गाड़ी देखने जैसा एक्सपीरियंस देगा। 

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 24, 2020 12:36 ist
    info icon
    published onSep 24, 2020 12:36 IST
    last updated onSep 24, 2020 12:36 IST
    3.3K Views
    • Write a कमेंट

    • रियल शोरूम जैसा एक्सपीरियंस देने के लिए होंडा की वेबसाइट पर तैयार किया गया वर्चुअल शोरूम
    • लाइट्स और सनरूफ के साथ साथ कई फीचर्स को बारीकी से देख सकते हैं व्यूअर्स
    • हर एंगल और हर कलर में देखी जा सकेंगी कारें और कंपेयर करने की भी मिलेगी सुविधा

    होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने एक वर्चुअल शोरूम लॉन्च किया है जिसमें कंपनी के किसी भी मॉडल को घर बैठे बैठे पूरी जानकारी के साथ देखा जा सकेगा और ये आपको एक असली शोरूम में जाकर गाड़ी देखने जैसा एक्सपीरियंस देगा। 

    होंडा की वेबसाइट पर सभी मॉडल्स के 360 डिग्री व्यू के साथ काफी सारी जानकारियां दी गई हैं। कस्टमर गाड़ी के पार्ट्स को ज्यादा देखना पसंद करते हैं उनके बारे में उन्हें पूरी जानकारी भी मिलेगी। इसके अलावा कार के हर फीचर के बारे में बारीक से बारीक इंफोर्मेशन भी दी जाएगी। 

    खास बात ये है कि इस वर्चुअल शोरूम पर ग्राहक हेडलैंप्स,टेललाइट्स,फॉगलैंप्स और सनरूफ के इफेक्ट्स को भी देख सकेंगे। सभी मॉडल्स में जितने भी कलर ऑप्शसं मौजूद हैं उन्हें कलराइज़र फीचर के जरिए बदल बदलकर भी देखा जा सकेगा। इसके अलावा ग्राहकों को वेरिएंट कंपेयर करने की भी सुविधा मिलेगी। 

    यह भी पढ़ें: सितंबर 2020 डिस्काउंट ऑफर: इस महीने खरीदें होंडा की कार और कीजिए 2.5 लाख रुपये तक की बचत

    वर्चुअल शोरूम की लॉन्चिंग के मौके पर होंडा इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और मार्केटिंग एंड सेल्स डायरेक्टर राजेश गोयल ने कहा 'डिजिटलाइजेशन के इस दौर में इंसान का जीवन काफी आसान बन रहा है और ऑनलाइन कार खरीदने का ट्रैंड भी काफी बढ़ा है। ऐसे में हमारा मकसद ग्राहकों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए हमारे ब्रांड से और भी नजदीक से रूबरू कराना है। 

    वैसे,कोरोनाकाल में सोशल​ डिस्टेंसिंग के साथ काम करने के लिए इस तरह की पहल शुरू करने में होंडा ने काफी देरी की है और काफी सारी ऑटोमोबाइल कंपनियां पहले से ही अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च कर चुकी हैं। अब सभी कंपनियां इसी तरह से काम करने को तवज्जो दे रही है जिससे कस्टमर की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। 

    यह भी पढ़ें: होंडा ने शुरू किया 13 दिवसीय सर्विस कैंप, मिलेंगे ये ढेरों फायदे

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है