• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा एलिवेट ब्लैक एडिशन डीलरशिप पर पहुंचना शुरू, जल्द होगी लॉन्च

    ब्लैक एडिशन एलिवेट कार के टॉप वेरिएंट जेडएक्स पर बेस्ड है और इसके एक्सटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 10, 2025 13:40 ist
    info icon
    published onJan 10, 2025 13:40 IST
    last updated onJan 10, 2025 13:40 IST
    341 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Elevate Black Edition

    ब्लैक एडिशन होंडा एलिवेट एसयूवी का नया स्पेशल एडिशन मॉडल होगा। इससे पहले कंपनी ने सितंबर 2024 में इसका एपेक्स एडिशन लॉन्च किया था। अब एलिवेट ब्लैक एडिशन लॉन्चिंग से पहले डीलरशिप पर नजर आया है। इसके एक्सटीरियर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे, लेकिन अनुमान है कि इसमें टॉप वेरिएंट जेडएक्स वाले इंजन ऑप्शन और फीचर दिए जा सकते हैं।

    एक्सटीरियर

    Elevate Black Edition

    होंडा एलिवेट ब्लैक एडिशन में नया एक्सटीरियर कलर शेड क्रिस्टल ब्लैक पर्ल दिया गया है, जो कि पहले टॉप जेडएक्स वेरिएंट में रूफ कलर चॉइस के तौर पर मिलता था।

    Elevate Black Edition

    इस स्पेशल एडिशन मॉडल में सिल्वर डोर क्लैडिंग और ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जबकि इसकी ग्रिल, फॉग लैंप हाउसिंग, सिल्वर रूफ रेल्स और एलईडी डीआरएल मौजूदा मॉडल वाली है। 

    इंटीरियर

    Elevate Black Edition Interior

    होंडा एलिवेट ब्लैक एडिशन के केबिन में फुल ब्लैक कलर थीम (डैशबोर्ड और लेदर सीट समेत) दी गई है। इस गाड़ी के फुल ब्लैक केबिन में ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट दिए गए हैं, जबकि स्टैंडर्ड वेरिएंट में डोर पैड, सेंटर कंसोल और डैशबोर्ड पर सिल्वर फिनिश मिलती है। इसमें स्टीयरिंग व्हील पर भी सिल्वर एलिमेंट की बजाए ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट दिए गए हैं।

    एलिवेट ब्लैक एडिशन इस गाड़ी के टॉप जेडएक्स वेरिएंट पर बेस्ड है। इसमें जेडएक्स वेरिएंट वाले कंफर्ट फीचर दिए गए हैं जिनमें 10.25-इंच इंफोटेनमेंट यूनिट, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वायरलेस फोन चार्जर शामिल हैं। सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग (स्टैंडर्ड), लेन कीप असिस्ट और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: हुंडई क्रेटा बनी सबसे ज्यादा पावरट्रेन ऑप्शन वाली कार

    इंजन ऑप्शन

    Hyundai Elevate Dark Edition

    अनुमान है कि होंडा एलिवेट ब्लैक एडिशन में मौजूदा मॉडल वाला इंजन दिया जा सकता है, जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं:

    स्पेसिफिकेशन 

    1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 

    पावर 

    121 पीएस 

    टॉर्क 

    145 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड मैनुअल, 7-स्टेप सीवीटी

    प्राइस व कंपेरिजन 

    Elevate Black Edition Rear

    होंडा एलिवेट कार की कीमत 11.69 लाख रुपए से 16.63 लाख रुपए के बीच है। इसके टॉप जेडएक्स वेरिएंट (जिस पर ब्लैक एडिशन बेस्ड है) की प्राइस 15.21 लाख रुपए से शुरू होकर 16.63 लाख रुपए तक जाती है। अनुमान है कि इस कॉम्पेक्ट एसयूवी के ब्लैक एडिशन की कीमत थोड़ी ज्यादा रखी जा सकती है।

    होंडा एलिवेट ब्लैक एडिशन का मुकाबला हुंडई क्रेटा नाइट और किआ सेल्टोस एक्स-लाइन वेरिएंट से रहेगा।  

    यह भी देखें: होंडा एलिवेट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    होंडा एलिवेट पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है