होंडा देगी देशभर के सभी डीलरशिप को नया रूप, आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस
अगले तीन साल में देश के सभी होंडा शोरूम और सर्विस सेंटर के एक्सटीरियर और इंटीरियर डिज़ाइन में बदलाव करने के साथ ही कंज्यूमर इंटरेक्शन और कार डिस्प्ले के लिए अलग-अलग एरिया बनाए जाएंगे।
- Write a कमेंट

होंडा ने अपने सभी डीलरशिप के लिए एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत देश के 239 शहरों में फैले सभी 350 होंडा डीलरशिप को नया रूप दिया जाएगा। कंपनी के अनुसार साथ ही कंपनी अपने सभी डीलरशिप और सर्विस सेंटर का डिजिटिकरण भी करेगी। इस के तहत प्रत्येक होंडा डीलरशिप पर 75 इंच की एलसीडी स्क्रीन लगाई जाएगी, जिस में कंपनी के विभिन्न उत्पादों और एक्सेसरी को बेहतर ढंग से समझाया जाएगा।
इसके अलावा सभी सर्विस सेंटर पर डिजिटल वर्कशॉप मैनेजमेंट सिस्टम भी स्थापित किया जाएगा, जिसे कंपनी ने आईवर्कशॉप नाम दिया है। आईवर्कशॉप के द्वारा टेबलेट-बेस्ड चेक-इन की सुविधा, ईमेल पर एस्टीमेट, बे-मैनेजमेंट और ऑनलाइन बिल पेमेंट जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
बता दें, होंडा ऐसा कदम उठाने वाली अकेली कंपनी नहीं है। इससे पहले मारुति (मारुति सुजुकी एरिना), महिंद्रा (वर्ल्ड ऑफ़ एसयूवी) और टाटा जैसी कंपनियां भी कस्टमर एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए अपने डीलरशिप नेटवर्क को अपडेट कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: अब मैनुअल गियरबॉक्स में भी मिलेगा होंडा सिटी का टॉप वेरिएंट, कीमत 12.75 लाख रूपए














