• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा ने लॉन्च किया अमेज़ का स्पेशल एडिशन

    कार के रेग्युलर मॉडल के मुकाबले होंडा अमेज़ का एस एडिशन ज्यादा स्पोर्टी लुक लिए हुए है।

    भानु
    भानु
    published on जून 17, 2019 19:15 ist
    info icon
    published onJun 17, 2019 19:15 IST
    last updated onJun 17, 2019 19:15 IST
    712 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने अपनी अमेज़ सेडान कार के स्पेशल एडिशन ‘ऐस’ को लॉन्च किया है।  ये स्पेशल एडिशन कार के टॉप वेरिएंट वीएक्स पर तैयार किया गया है। यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में उपलब्ध होगा। कार के रेग्युलर मॉडल के मुकाबले होंडा अमेज़ का एस एडिशन ज्यादा स्पोर्टी लुक लिए हुए है। यह तीन कलर विकल्प सिल्वर, रेड और व्हाइट में उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत (पैन इंडिया) कुछ इस प्रकार है:-

    पेट्रोल एमटी

    पेट्रोल सीवीटी

    डीज़ल एमटी

    डीज़ल सीवीटी

    7.89 लाख रुपये

    8.72 लाख रुपये

    8.99 लाख रुपये

    9.72 लाख रुपये

    अमेज़ के एस एडिशन को स्पोर्टियर लुक देने के लिए इसमें ब्लैक अलॉय व्हील, डोर वाइज़र और ब्लैक लिप स्पॉयलर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें फ्रंट रूम लैंप, डोर एज्ज प्रोटेक्टर और 'एस' एडिशन की बैजिंग भी दी गई है। अमेज़ के इस स्पेशल एडिशन की कीमत कार के टॉप वेरिएंट वीएक्स से 13,000 रुपये ज्यादा है। कंपनी ने इस ​एडिशन को कुछ कॉस्मेटिक बदलावों के साथ उतारा है। इसमें रेग्यूलर मॉडल वाले फीचर ही दिए गए हैं। इनमें ऑटो एसी, रियर पार्किंग कैमरा और 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है।

    होंडा अमेज़ 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीज़ल इंजन में उपलब्ध है। कार का पेट्रोल इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। इस इंजन से कार को 90 पीएस की पावर और 110 एनएम की पीक टॉर्क प्राप्त होती है। 1.5 लीटर डीज़ल इंजन 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में उपलब्ध है। यह इंजन 100 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। दोनों इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया गया है। मगर, इस गियरबॉक्स के कारण डीज़ल ऑटोमेटिक वेरिएंट 20 पीएस और 40 एनएम का कम टॉर्क प्राप्त होता है।

    बाज़ार में अमेज़ काफी किफायती दाम पर उपलब्ध सेडान कार है। इसकी शुरूआती कीमत 5.88 लाख रुपये है। सेगमेंट में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी डिज़ायर, हुंडई एक्सेंट, फोर्ड एस्पायर, टाटा टिगोर और फॉक्सवेगन एमियो से है।

    यह भी पढ़ें: टाटा टिगॉर के दो नए ऑटोमैटिक वेरिएंट हुए लॉन्च

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    होंडा अमेज 2016-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है