2026 ऑडी क्यू3 से अंतरराष्ट्रीय बाजार में उठा पर्दा, जानिए इससे जुड़ी 5 खास बातें
नई क्यू3 का डिजाइन 2026 क्यू5 से इंस्पायर्ड है और इसमें नया प्लग-इन हाइब्रिड इंजन और अडेप्टिव डैंपर्स भी दिए गए हैं
- Write a कमेंट

तीसरी जनरेशन ऑडी क्यू3 से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पर्दा उठ गया है और इसे मॉडर्न एक्सटीरियर डिजाइन व कई फीचर के साथ पेश किया गया है। इसमें पहली बार एक नया प्लग-इन हाइब्रिड इंजन दिया गया है और बेहतर कंफर्ट के लिए एक नया सस्पेंशन सेटअप भी दिया जा सकता है। भारत में इसे 2026 की शुरूआत में पेश किया जा सकता है। यहां हम जानेंगे 2026 ऑडी क्यू3 से जुड़ी 5 खास बातें जिनके बारे में आपको जानना चाहिए:
ऑडी क्यू5 जैसा एक्सटीरियर डिजाइन

नई क्यू3 का एक्सटीरियर डिजाइन ऑडी क्यू5 से इंस्पायर्ड है जिससे पिछले साल पर्दा उठा था। इसमें स्प्लिट-डिजाइन हेडलाइट के साथ पतली एलईडी डीआरएल और अग्रेसिव दिखने वाला पेटर्न और ड्यूल-पोड एलईडी मैट्रिक्स हेडलाइट दी गई है। हेडलाइट के नीचे दो ब्लैक ट्रिम के साथ पेटर्न एलिमेंट्स दिए गए हैं जो कार को मॉडर्न और दमदार लुक देते हैं। ग्रिल पर 2डी ऑडी लोगो और ग्लोसी फिनिश के साथ हेक्सागोनल एयर इनटक चेनल दिया गया है।

आगे की तुलना में साइड प्रोफाइल सिंपल है और कोई बॉडी क्लेडिंग नहीं दी गई है, लेकिन व्हील आर्क और विंडो लाइन पर कोंटर्स दिए गए हैं जो इसे भारत में उपलब्ध मौजूदा मॉडल से साफ-सुथरा लुक देते हैं। व्हील का साइज 18 से 20 इंच है और मॉडर्न रिम दिए गए हैं जो इसके डिजाइन को कॉम्प्लिमेंट देते हैं।

नई जनरेशन एसयूवी कार का पीछे का डिजाइन भी अग्रेसिव है। पीछ की तरफ इसमें मॉडर्न स्प्लिट एलईडी टेल लाइट के साथ डीआरएल और एक पतली एलईडी लाइट बार दी गई है। पीछे का लोगो 3डी है और इस पर रेड फिनिश दी गई है जो कार को स्पोर्टी लुक देता है। बंपर पर हैक्सागोनल एलिमेंट्स और ब्लैक डिफ्यूजर दिया गया है।
क्लीन केबिन लेआउट

इसका एक्सटीरियर डिजाइन काफी अग्रेसिव दिखता है, जबकि केबिन क्लीन और सिंपल है। डैशबार्ड पर लेयर्ड डिजाइन के साथ ब्लैक टॉप और नीचे शाइनी सिल्वर फिनिश दी गई है। इसमें ड्यूल फ्री-स्टेंडिंग डिजिटल डिस्प्ले और फ्लैटेंड टॉप और बेस के साथ 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसके अलावा डैशबोर्ड पर हजार्ड लाइट के लिए कुछ टोगल स्विच और ड्राइव सिलेक्टर मोड को छोड़कर कोई बटन नहीं दिए गए हैं।
सेंटर कंसोल भी सिंपल है, क्योंकि गियर शिफ्टर को स्टीयरिंग कॉलम में शिफ्ट किया गया है। इसमें ग्लोस ब्लैक फिनिश और दो कपहोल्डर, एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, रिट्रेक्टेबल लिड के साथ वायरलेस फोन चार्जर और इंफोटेनमेंट कंट्रोल के लिए रोटरी डायल दिया गया है।

सीट पर ब्लैक लेदरट अपहोल्स्ट्री, सभी सीट पर एडजस्टेबल हेडरेस्ट और 3-पॉइंट सीटबेल्ट दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: महिंद्रा थार 3 डोर फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान आई नजर, थार रॉक्स जैसी टेल लाइट और नए अलॉय व्हील की दिखी झलक
प्रीमियम फीचर और सेफ्टी
2026 ऑडी क्यू3 की फीचर लिस्ट में एक 11.9-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एक 12.8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एंड्रॉइड ऑटोमोटिव ओएस पर संचालित) और एक हेड्स-अप डिस्प्ले (एचयूडी) दी गई है। इसमें एक पैनोरमिक सनरूफ, एक वायरलेस फोन चार्जर, एक पावर्ड टेलगेट, एक ऑप्शनल 12-स्पीकर सोनोस साउंड सिस्टम, 3-जोन ऑटो एसी और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर भी दिए गए हैं। आगे और पीछे वाले पैसेंजर दोनों के लिए टाइप-सी यूएसबी फोन चार्जर दिए गए हैं।
बेहतर कंफर्ट के लिए ऑडी ने 2026 क्यू3 में एक्टिव सस्पेंशन और डैंपर कंट्रोल सिस्टम भी दिया गया है, जो सड़क की स्थिति के हिसाब से यह सुनिश्चित करता है कि बेहतर राइड क्वालिटी मिले।
पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें कई एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो पार्क असिस्ट और अपडेटेड एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया गया है जिसके तहत ड्राइवर अटेंशन वार्निंग, लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फंक्शन मिलते हैं।
नया प्लग-इन हाइब्रिड इंजन ऑप्शन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेश की गई 2026 ऑडी क्यू3 में दो टर्बो-पेट्रोल, एक डीजल और एक प्लग-इन-हाइब्रिड इंजन ऑप्शन दिया गया है। यहां देखिए इनके स्पेसिफिकेशन:
| इंजन |
1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल (माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ) |
2-लीटर टर्बो-पेट्रोल |
1.5-लीटर डीजल इंजन |
1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल हाइब्रिड इंजन |
| पावर |
150 पीएस |
265 पीएस |
150 पीएस |
272 पीएस (संयुक्त) |
| टॉर्क |
घोषणा होनी बाकी |
400 एनएम |
360 एनएम |
400 एनएम (संयुक्त) |
| गियरबॉक्स |
7-स्पीड डीसीटी* |
7-स्पीड डीसीटी |
7-स्पीड डीसीटी |
घोषणा होनी बाकी |
| ड्राइवट्रेन^ |
फ्रंट-व्हील-ड्राइव |
ऑल-व्हील-ड्राइव |
फ्रंट-व्हील-ड्राइव |
फ्रंट-व्हील-ड्राइव |
*डीसीटी - ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
प्लग-इन ऑप्शन के साथ 25.7 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है जिससे एसयूवी कार केवल इलेक्ट्रिक मोड पर चल सकती है और इसकी ईवी रेंज 119 किलोमीटर है। इसे 50 किलोवॉट डीसी फास्ट चार्जर से 30 मिनट से भी कम समय में 10 से 80 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है।
भारत में इसमें जांचे-परखे 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स दिया जा सकता है।
संभावित प्राइस और कंपेरिजन

मौजूदा ऑडी क्यू3 की कीमत 45.24 लाख रुपये से 55.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। नई जनरेशन मॉडल की कीमत थोड़ी ज्यादा होगी और इसकी प्राइस 48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स1 और मर्सिडीज-बेंज जीएलए से रहेगा














