• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किया सेल्टोस के जीटी लाइन डीजल और पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमतें जल्द आएंगी सामने

    सेल्टोस के साथ किया ने तीन इंजन और चार ट्रांसमिशन ऑप्शन की पेशकश की है। इनमें 1.5-लीटर डीजल इंजन दोनों वेरिएंट में कॉमन है। वहीं, पेट्रोल यूनिट दोनों वेरिएंट के लिए अलग-अलग है। जहां जीटी लाइन वेरिएंट के साथ 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। वहीं टेक लाइन के साथ 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है।    

    निखिल
    निखिल
    modified on सितंबर 20, 2019 18:04 ist
    info icon
    published onAug 22, 2019 19:27 IST
    last updated onSep 20, 2019 18:04 IST
    848 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट: किया मोटर्स ने सेल्टोस के टॉप वेरिएंट जीटीएक्स प्लस पेट्रोल और डीज़ल ऑटोमैटिक की कीमत से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इन वेरिएंट की कीमत 16.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम इंडिया) तय की है। हालांकि, इनकी बिक्री फ़िलहाल शुरू नहीं हुई है। इनके लॉन्च से जुड़ी जानकरी के लिए यहां क्लिक करें। 

    Kia Seltos GT Line

    किया मोटर्स ने सेल्टोस को 9.69 लाख से 15.99 लाख रुपये की प्राइस रेंज में भारतीय बाजार में उतार दिया है। हालांकि, लॉन्च के दौरान किया ने सेल्टोस के दो सब-वेरिएंट की कीमतों को साझा नहीं किया। कौनसे है वे दो सब-वेरिएंट? आईये जानें:-

    Kia Seltos Tech Line
    Kia Seltos GT Line

    किया ने सेल्टोस को कुल 'जीटी लाइन' (ऑरेंज) और 'टेक लाइन (व्हाइट)' दो वेरिएंट में पेश किया हैं। इन दोनों वेरिएंट के क्रमशः तीन और पांच सब-वेरिएंट है। एचटी लाइन वेरिएंट के साथ क्रमशः 'एचटीई', 'एचटीके', 'एचटीके प्लस', 'एचटीएक्स' और 'एचटीएक्स प्लस' वेरिएंट का ऑप्शन मिलेगा। वहीं जीटी लाइन में 'जीटीके', 'जीटीएक्स' और 'जीटीएक्स प्लस' का विकल्प दिया गया है। 

    सेल्टोस के साथ किया ने तीन इंजन और चार ट्रांसमिशन ऑप्शन की पेशकश की है। इनमें 1.5-लीटर डीजल इंजन दोनों वेरिएंट में कॉमन है। वहीं, पेट्रोल यूनिट दोनों वेरिएंट के लिए अलग-अलग है। जहां जीटी लाइन वेरिएंट के साथ 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। वहीं टेक लाइन के साथ 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है।    

    Kia Seltos Automatic

    तीनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और अलग-अलग ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। इनमें डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी और 1.4-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल हैं।   

    Kia Seltos GT Line

    किया ने अब तक जीटीएक्स+ 1.4-लीटर पेट्रोल-डीसीटी और डीजल-ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत साझा नहीं की है। हालांकि, इन वेरिएंट की बुकिंग चालू है। जल्द ही इन्हें भी लॉन्च किया जाएगा। लेकिन फ़िलहाल के लिए 1.4-लीटर पेट्रोल-मैनुअल जीटीएक्स+ सेल्टोस का सबसे फीचर वाला वेरिएंट है।  

    वर्तमान में उपलब्ध जीटी लाइन वेरिएंट की कीमतें कुछ इस प्रकार हैं:-

    प्राइस (जीटी लाइन)

    जीटीके

    जीटीएक्स

    जीटीएक्स+

    1.4 टर्बो पेट्रोल  (6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन) 

    13.49 लाख रुपये 

    14.99 लाख रुपये 

    15.99 लाख रुपये

    1.4 टर्बो पेट्रोल (ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन)

    -

    15.99 लाख रुपये

    *
    1.5 डीजल (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) - - *

    *कीमतों की घोषणा बाद में की जाएगी। 

    उम्मीद है कि आने वाले कुछ हफ्तों के भीतर किया इन वेरिएंट को भी लॉन्च कर देगी। संभावना है कि इन वेरिएंट की शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपये हो सकती है। यदि इस प्राइस इस इन्हें लॉन्च किया जाता है कि इसकी कीमत कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे अधिक होगी।   

    Kia Seltos 1.4-litre T-GDI

    सेल्टोस के टॉप-लाइन वेरिएंट की कीमत एमजी हेक्टर और टाटा हैरियर वाले प्राइस रेंज तक पहुँचती है। हालांकि, इन दोनों कारों के डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प उपलब्ध नहीं है। वहीं, एमजी हेक्टर को अब बुक करने वाले ग्राहकों को इसकी डिलीवरी 2020 में ही मिल पाएगी।   

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    किया सेल्टोस 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है