• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ये है फोर्ड फीगो का क्रॉसओवर अवतार ‘का ट्रेल’

    फोर्ड ने ब्राजील में चल रहे साओ पाउलो इंटरनेशनल मोटर शो-2016 के दौरान फीगो हैचबैक के क्रॉसओवर वर्जन ‘का ट्रेल’ को पेश किया है।

    रौनक
    रौनक
    published on नवंबर 10, 2016 19:22 ist
    info icon
    published onNov 10, 2016 19:22 IST
    last updated onNov 10, 2016 19:22 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    फोर्ड ने ब्राजील में चल रहे साओ पाउलो इंटरनेशनल मोटर शो-2016 के दौरान फीगो हैचबैक के क्रॉसओवर वर्जन ‘का ट्रेल’ को पेश किया है। दरअसल भारत में बिकने वाली फीगो, ब्राज़ील में ‘का’ और यूरोप में ‘का प्लस’ नाम से उपलब्ध है। ब्राजील में इसकी बिक्री अगले साल शुरू होगी। संभावना है कि इसे भारत में भी उतारा जा सकता है।

    दूसरी क्रॉस हैचबैक की तरह ‘का ट्रेल’ भी अपने स्टैंडर्ड वर्जन जैसी है। हालांकि इसे रफ-टफ सा लुक दिया गया है। फोर्ड ने ‘का ट्रेल’ में क्लैडिंग वाले व्हील आर्च दिए हैं। स्टैंडर्ड फीगो की तुलना में इसका ग्राउंड क्लीयरेंस ज्यादा है। अगले और पिछले बम्पर पर फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेटें दी गई हैं। साइड में मिरर और डोर हैंडल पर ग्रे कलर की फिनिशिंग मिलेगी। साइड और पीछे की तरफ औरेंज और ग्रे विनायल स्टीकर्स लगाए गए हैं। कार में 15 इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे।

    केबिन को स्पोर्टी बनाया गया है। यहां फैब्रिक प्लस लैदर अपहोल्स्ट्री के साथ हाइलाइटर के तौर पर औरेंज और ग्रीन कलर की स्टिचिंग की गई है। अपहोल्स्ट्री, स्पोर्टी पैडल और डोर सिल प्लेट पर ‘ट्रेल’ बैजिंग भी मिलेगी।

    पावर स्पेसिफिकेशन को लेकर उम्मीद की जा सकती है कि भारत में इसे स्टैंडर्ड फीगो वाले इंजन में ही उतारा जाएगा। यही इंजन ब्राजील में लॉन्च होने वाली ‘का ट्रेल’ में भी मिलेंगे।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    फोर्ड फिगो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है